केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने पुष्कर सिंह धामी से वर्षा प्रभावित क्षेत्रों में चल रहे बचाव कार्यों की ली जानकारी

Edited By Nitika, Updated: 02 Aug, 2024 02:59 PM

shah took information from dhami about the rescue operations

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शुक्रवार को उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से राज्य में वर्षा से प्रभावित क्षेत्रों में चलाए जा रहे बचाव और राहत अभियान की जानकारी ली तथा उन्हें हरसंभव मदद का भरोसा दिलाया।

 

देहरादूनः केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शुक्रवार को उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से राज्य में वर्षा से प्रभावित क्षेत्रों में चलाए जा रहे बचाव और राहत अभियान की जानकारी ली तथा उन्हें हरसंभव मदद का भरोसा दिलाया।

पुष्कर सिंह धामी ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में इस संबंध में जानकारी दी और कहा कि उन्होंने केंद्रीय मंत्री को फोन पर विस्तार से प्रभावित क्षेत्रों में युद्ध स्तर पर चल रहे राहत एवं बचाव कार्यों के बारे में अवगत करवाया। उन्होंने कहा कि शाह ने उन्हें प्रदेशवासियों व श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए हरसंभव सहायता का आश्वासन दिया।

वहीं मुख्यमंत्री ने उनका आभार जताते हुए कहा, ‘‘आपदा के मुश्किल समय में शीर्ष नेतृत्व का इस प्रकार मजबूती से खड़े होना हम सभी को संबल प्रदान करता है।''

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!