रुद्रपुरः भाजपा कार्यकर्ता समेत दो लोगों पर मामला दर्ज, जानिए क्या है पूरा मामला

Edited By Vandana Khosla, Updated: 23 May, 2025 02:01 PM

rudrapur case registered against two people

उधम सिंह नगरः रुद्रपुर में भाजपा कार्यकर्ता रविन विश्वास और उनके साथी हिरामन पर मामला दर्ज हुआ है। आरोप है कि दोनों ने वार्ड नंबर 11 से पार्षद संजय नगर खेड़ा निवासी नीतू और उसके पति को चापड़ से काटने की धमकी दी है। जिस पर पुलिस ने दोनों को खिलाफ केस...

उधम सिंह नगरः रुद्रपुर में भाजपा कार्यकर्ता रविन विश्वास और उनके साथी हिरामन पर मामला दर्ज हुआ है। आरोप है कि दोनों ने वार्ड नंबर 11 से पार्षद संजय नगर खेड़ा निवासी नीतू और उसके पति को चापड़ से काटने की धमकी दी है। जिस पर पुलिस ने दोनों को खिलाफ केस दर्ज किया है।

पुलिस के मुताबिक पार्षद नीतु ने ट्रांजिट कैंप थाने में तहरीर दी है। जिसमें बताया गया कि बुधवार रात भाजपा कार्यकर्ता रविन विश्वास और उनके साथी हिरामन ने सरेआम उनके साथ गाली गलौज की। इस दौरान दोनों ने पूरे परिवार को चापड़ से काटने की धमकी भी दी है। बताया कि पहले भी रविन विश्वास ने उनके घर पर हमला करवाया था। लेकिन, अब फिर से धमकी दी जा रही है। ऐसे में पार्षद और उसके परिवार को रविन से जानमाल का खतरा है। साथ ही आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

पुलिस के मुताबिक पार्षद संजय नगर खेड़ा निवासी नीतू की तहरीर पर दो लोगों पर केस दर्ज किया गया है। पुलिस द्वारा मामले की विवेचना की जा रही है। जबकि पार्षद का कहना है कि आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए।
 

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!