शर्मनाक ! 8 साल की बच्ची से दुष्कर्म... और फिर किया पीड़िता का वीडियो वायरल, मामला दर्ज

Edited By Vandana Khosla, Updated: 05 Dec, 2025 09:15 AM

shameful an 8 year old girl was raped

ऋषिकेशः उत्तराखंड में ऋषिकेश शहर में दुष्कर्म की शिकार हुई आठ वर्ष की बच्ची की पहचान उजागर करने वालों की मुसीबतें अब बढ़ने वाली हैं। पुलिस ने गुरुवार को अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच तेज कर दी है। इसी क्रम में तीन महिलाओं के नाम भी अब तक...

ऋषिकेशः उत्तराखंड में ऋषिकेश शहर में दुष्कर्म की शिकार हुई आठ वर्ष की बच्ची की पहचान उजागर करने वालों की मुसीबतें अब बढ़ने वाली हैं। पुलिस ने गुरुवार को अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच तेज कर दी है। इसी क्रम में तीन महिलाओं के नाम भी अब तक सामने आए हैं, जिन पर वीडियो शेयर करने का आरोप है। सोशल मीडिया पर पीड़िता और उसके परिवार का वीडियो वायरल होने के मामले में तीन महिलाओं का नाम दर्ज है।

पुलिस जांच में जिनके नाम उजागर हुए हैं उनमें प्रगति विहार निवासी संगीता उनियाल, गुमानीवाला श्यामपुर निवासी उषा चौहान और 14 बीघा मुनिकीरेती निवासी अनीता कोटियाल शामिल हैं। पुलिस का कहना है कि आगे विवेचना में यदि और नाम सामने आते हैं तो उन्हें भी सार्वजनिक कर मुकदमे में नामजद किया जाएगा। उनके खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। सीओ पूर्णिमा गर्ग ने बताया कि विवेचक वर्षा रमोला मामले की गंभीरता को देखते हुए गहन जांच में लगी हैं। कानून के अनुसार किसी भी दुष्कर्म पीड़िता की पहचान उजागर करना दंडनीय अपराध है। उन्होंने बताया कि करीब डेढ़ महीने पहले शहर में एक मकान मालिक ने अपने किराएदार की आठ वर्षीय बेटी से दुष्कर्म किया था।

इस घटना में आरोपी को पुलिस ने जेल भेज दिया था। मामले के बाद कुछ लोगों ने बच्ची और उसके परिवार की वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दी थी। पुलिस कप्तान अजय सिंह के निर्देश पर इस वीडियो का संज्ञान लिया गया और अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया। अब पुलिस वीडियो वायरल करने वालों की पहचान कर आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!