15 वर्षीय बेटी से दुष्कर्म ! लिव-इन पार्टनर पर गंभीर आरोप, जानिए क्या है पूरा मामला

Edited By Vandana Khosla, Updated: 08 Dec, 2025 05:02 PM

15 year old daughter raped live in partner faces serious

उत्तराखंड डेस्कः इस समय बड़ी शर्मनाक घटना सामने आई है। जहां एक 15 वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म हुआ है। आरोप है कि शख्स ने लिव-इन पार्टनर की बेटी के साथ घिनौनी हरकत की है। बेटे के गुमसुम रहने पर मामले का खुलासा हुआ है। महिला युवक के साथ पिछले आठ साल से...

उत्तराखंड डेस्कः इस समय बड़ी शर्मनाक घटना सामने आई है। जहां एक 15 वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म हुआ है। आरोप है कि शख्स ने लिव-इन पार्टनर की बेटी के साथ घिनौनी हरकत की है। बेटे के गुमसुम रहने पर मामले का खुलासा हुआ है। महिला युवक के साथ पिछले आठ साल से लिव-इन रिलेशनशिप में रह रही थी। पीड़िता की मां की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

जानकारी के अनुसार यह शर्मनाक घटना हरियाणा के रोहतक में से सामने आई है। जहां निवासी एक महिला ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी 15 साल की बेटी के साथ दुष्कर्म हुआ है। आरोप है कि जिस युवक के साथ वह 8 साल से लिव-इन में रह रही थी। उसने ही यह घिनौनी हरकत की है। बताया कि उसकी बच्ची करीब 2 महीने से गुमसुम रहती थी। मां के बार-बार सवाल करने पर बेटी ने कुछ नहीं बताया। इसी बीच रविवार को मां ने बेटी से पूछा तो वह फूट-फूट कर रोने लगी।

आरोप है कि लिव-इन पार्टनर ने बेटी के साथ दरिंदगी की। मामले में किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी। बच्ची हर पल डर के साय में रह रही थी। घटना की जानकारी पर मां के पैरों तले जमीन खिसक गई। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। नाबालिग का मेडिकल कराया जा रहा है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!