रूड़की विधायक ने CM धामी के जन्मदिन पर अस्पताल के मरीजों को बांटे फल, मिठाई खिलाकर खुशी की जाहिर

Edited By Vandana Khosla, Updated: 17 Sep, 2024 01:53 PM

roorkee mla expressed happiness by distributing fruits

रूड़कीः उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के 50वें जन्मदिन के मौके पर बीती 16 सितंबर को रूड़की विधायक प्रदीप बत्रा ने सिविल अस्पताल पहुंचकर मरीज़ो को फल बांटे। इसी के साथ ही एक दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी जाहिर की।

रूड़की विधायक प्रदीप बत्रा ने कहा कि 'सबका साथ सबका विकास' के पथ पर चलते हुए उत्तराखंड के सीएम धामी केंद्र सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं का लाभ प्रदेश के आम जन तक पहुंचा रहे हैं। उन्होंने कहा कि पुष्कर सिंह धामी के मुख्यमंत्री रहते हुए प्रदेश विकास की ओर अग्रसर है। वहीं बीती 16 सितंबर को सीएम के जन्मदिन के मौके पर अस्पताल के सभी मरीज़ो को फल वितरित किए गए।

विधायक ने कहा कि उत्तराखंड के सीएम का जन्मदिन युवा संकल्प दिवस के रूप में मनाया गया और सभी जगह सेवा कार्य भी किए गए। इसके अतिरिक्त पूरे प्रदेश में मुख्यमंत्री धामी के जन्मदिन को लेकर खासा उत्साह देखने को मिला।
 
Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!