Edited By Vandana Khosla, Updated: 11 Sep, 2025 08:18 AM

देहरादून: आज यानी गुरुवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उत्तराखंड पहुंचेंगे। इस दौरान पीएम मोदी आपदा प्रभावित क्षेत्रों का दौरा करेंगे। इसके चलते जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर सुरक्षा एजेंसियों का कड़ा पहरा लगा है। भारी पुलिस बल तैनात किया गया है।

मिली जानकारी के अनुसार आज यानी 11 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उत्तराखंड में आपदा प्रभावित क्षेत्रों का दौरा करेंगे। आज शाम 4 बजे पीएम मोदी विशेष विमान से जौलीग्रांट एयरपोर्ट पहुंचेंगे। एमआई 17 हेलीकॉप्टर से पीएम मोदी आपदा प्रभावित क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण करेंगे। प्रधानमंत्री मोदी के कार्यक्रम की सभी तैयारियां पूरी है। पूरा जौलीग्रांट एयरपोर्ट छावनी में तब्दील किया गया है। चप्पे-चप्पे पर पुलिस और दूसरी सुरक्षा एजेंसियों का कड़ा पहरा लगा है।
पीएम हवाई सर्वेक्षण के बाद एयरपोर्ट पर ही अधिकारियों के साथ हाई लेवल बैठक करेंगे। इसके बाद शाम सात बजे पीएम मोदी देहरादून से दिल्ली के लिए रवाना होंगे। बता दें कि आपदाओं के कारण उत्तराखंड सरकार ने केंद्र से 5702 करोड़ रुपये की राहत राशि मांगी है।