Edited By Vandana Khosla, Updated: 01 Apr, 2026 04:05 PM

रामनगरः उत्तराखंड के रामनगर में हाल ही में एक बुजुर्ग व्यक्ति के साथ बदसलूकी और मारपीट का मामला सामने आया है। इस मामले में आरोपी पुलिस सिपाही के खिलाफ केस दर्ज कर उसे निलंबित कर दिया गया है। इस कार्रवाई के बाद महकमे में हड़कंप मचा है।

वाल्मीकि मोहल्ला, खताड़ी के रहने वाले रूपेश कुमार ने पुलिस को दी गई शिकायत में बताया कि उनके दादा ओम प्रकाश जी जीआईसी इंटर कॉलेज में रात के चौकीदार हैं। 22 मार्च की रात खाना खाने के बाद वे स्कूल जा रहे थे। रास्ते में उन्होंने खताड़ी चौकी पर बैठे पुलिसकर्मियों को नमस्ते किया।
आरोप है कि उसी दौरान पुलिसकर्मी अनिल कुमार, जो नशे में था, ने उनके दादा के साथ गाली-गलौज की और उन्हें पीट दिया। यह भी कहा गया कि उसने जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल किया।
सीओ सुमित पांडेय ने बताया कि आरोपी पुलिसकर्मी के खिलाफ अलग-अलग धाराओं में मामला दर्ज कर उसे निलंबित कर दिया गया है।