"उत्तराखंड में 7000 किमी से अधिक सड़कें हुईं गड्डा मुक्त", बजट सत्र में बोले मंत्री सतपाल

Edited By Vandana Khosla, Updated: 10 Mar, 2026 05:07 PM

over 7000 km of roads in uttarakhand are pothole free

भराड़ीसैंणः उत्तराखंड विधानसभा (विस) के बजट सत्र के दूसरे दिन मंगलवार को एक सवाल के जवाब में लोक निर्माण मंत्री सतपाल महाराज ने बताया कि प्रदेश में लोक निर्माण विभाग नवंबर के प्रथम सप्ताह तक सात हजार से अधिक किमी सड़कों को गड्डा मुक्त कर चुका है।...

भराड़ीसैंणः उत्तराखंड विधानसभा (विस) के बजट सत्र के दूसरे दिन मंगलवार को एक सवाल के जवाब में लोक निर्माण मंत्री सतपाल महाराज ने बताया कि प्रदेश में लोक निर्माण विभाग नवंबर के प्रथम सप्ताह तक सात हजार से अधिक किमी सड़कों को गड्डा मुक्त कर चुका है। मंत्री सतपाल ने पंचायतराज विभाग संबंधी एक अन्य सवाल के उत्तर में बताया कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के दूसरे कार्यकाल के बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण पुननिर्माण किया गया है।

प्रदेश में पंचायत भवनों की संख्या 5867 है। इसमें से 1134 पंचायत भवन लंबे समय से जीर्णशीर्ण चल रहे थे। इसी क्रम में सीएम धामी ने पंचायतीराज विभाग को अभियान चलाकर जीर्ण- शीर्ण भवनों का पुनर्निमाण करने के निर्देश दिए थे। इसके बाद गत चार वर्ष में विभाग ने 819 पंचायत भवनों का निर्माण- पुननिर्माण कर लिया है। शेष भवनों पर भी कार्य किया जा रहा है। लोक निर्माण विभाग मंत्री ने बताया कि प्रदेश में लोक निर्माण विभाग नवंबर के प्रथम सप्ताह तक सात हजार से अधिक किमी सड़कों को गड्डा मुक्त कर चुका है।

सड़कों को गड्डा मुक्त करने मुख्यमंत्री के सख्त निर्देशों के क्रम में विभाग ने वर्ष 2025-26 में मानसून काल से पूर्व 3134 किमी लंबी सड़कों को गड्डा मुक्त किया। जबकि मानसून के बाद पिछले साल 10 नवंबर तक 4149.17 किमी लंबी सड़कों को गड्डा मुक्त किया। उन्होंने बताया कि इस दौरान अकेले हरिद्वार जनपद में 313 किमी से अधिक लंबी सड़कों को गड्डा मुक्त किया गया।

मंत्री सतपाल ने एक अन्य प्रश्न के उत्तर में सदन को बताया कि विभिन्न तीर्थ स्थलों को रोपवे से जोड़ने की प्रक्रिया गतिमान है। विभाग ने कद्दूखाल से सुरकंडा देवी मंदिर के लिए पीपीपी मोड़ में रोपवे का संचालन शुरु कर दिया है। इसके अलावा चंपावत जिले में ठुलीगाड़ से पूर्णागिरी रोपवे भी पीपीपी मोड में निर्माणाधीन है। साथ ही उत्तरकाशी जिले में जानकी चट्टी से यमुनोत्री मंदिर तक के लिए भी रोपवे पीपीपी मोड में विकसित किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि इसके साथ ही गौरीकुंड से केदारनाथ धाम, गोविंदघाट से हेमकुंड साहिब के लिए भी रोपवे निर्माण की प्रक्रिया गतिमान है।

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!