उत्तराखंड में सरेआम गुंडागर्दी ! एक छात्र ने दूसरे को मारी गोली, पूरे क्षेत्र में मची सनसनी

Edited By Vandana Khosla, Updated: 03 Feb, 2026 01:44 PM

open hooliganism in uttarakhand one student shot another

हरिद्वारः उत्तराखंड के हरिद्वार में से सनसनीखेज मामला सामने आया है। जहां एक छात्र ने दूसरे छात्र को गोली मारी है। घटना में युवक गंभीर रूप से घायल हुआ है। आरोपी छात्र मौके पर फरार हो गया है। जबकि गंभीर घायल को हायर सेंटर में भर्ती कराया गया है। बताया...

हरिद्वारः उत्तराखंड के हरिद्वार में से सनसनीखेज मामला सामने आया है। जहां एक छात्र ने दूसरे छात्र को गोली मारी है। घटना में युवक गंभीर रूप से घायल हुआ है। आरोपी छात्र मौके पर फरार हो गया है। जबकि गंभीर घायल को हायर सेंटर में भर्ती कराया गया है। बताया गया कि दोनों छात्रों में मामूली विवाद में खूनी संघर्ष हुआ है। पुलिस घटना की जांच कर रही है।  
 
मिली जानकारी के अनुसार यह घटना हरिद्वार जनपद के लक्सर में हुई है। जहां बीते देर शाम दो छात्रों के बीच मामूली विवाद हुआ था। देखते ही देखते दोनों में विवाद बढ़ गया। एक छात्र ने दूसरे छात्र को गोली मार दी। इंटर कॉलेज के पीछे इस वारदात को अंजाम दिया गया है। आरोपी छात्र घटना के बाद फरार हुआ है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। आनन-फानन में गंभीर घायल युवक को अस्पताल पहुंचाया गया। जहां उसकी नाजुक हालत को देखते हुए चिकित्सकों ने हायर सेंटर रेफर किया गया है।  

गोली लगने से घायल युवक की पहचान विनायक चौधरी (18 वर्ष) पुत्र कमलदीप, निवासी अकोढ़ाकला, लक्सर के रूप में हुई है। घटना की जानकारी पर परिजन भी अस्पताल पहुंच गए। फिलहाल, परिजनों ने पुलिस में कोई शिकायत दर्ज नहीं करवाई है। वहीं, घायल विनायक चौधरी की हालत गंभीर बताई गई है। आरोपी छात्र के बारे में कोई जानकारी अभी सामने नहीं आई है। पुलिस घटना की गंभीरता से जांच में जुट गई है।

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!