नगर निकाय चुनाव:कांग्रेस ने घोषित किए स्टार प्रचारक व पर्यवेक्षक, इन्हें किया गया शामिल

Edited By Vandana Khosla, Updated: 08 Jan, 2025 03:58 PM

municipal elections congress announced star

देहरादूनः उत्तराखंड में नगर निकाय चुनाव के दृष्टिगत प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने बुधवार को चुनाव संचालन के लिए पर्यवेक्षकों के साथ ही चालीस स्टार प्रचारकों की संशोधित सूची जारी की है।

देहरादूनः उत्तराखंड में नगर निकाय चुनाव के दृष्टिगत प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने बुधवार को चुनाव संचालन के लिए पर्यवेक्षकों के साथ ही चालीस स्टार प्रचारकों की संशोधित सूची जारी की है।

कांग्रेस पार्टी अध्यक्ष करन माहरा की ओर से निर्वाचन आयुक्त को स्टार प्रचारकों की संशोधित सूची भेजी गई है। जिसमें खुद माहरा सहित चालीस प्रचारक शामिल हैं। इस सूची में भागीरथ भट्ट और सतीश नैनवाल के स्थान पर प्रदेश युवा कांग्रेस के अध्यक्ष सुमित्तर भुल्लर और एनएसयूआई अध्यक्ष विकास नेगी को शामिल किया गया है।

वहीं, निकाय चुनावों के सफल संचालन के लिए गढ़वाल मंडल में धीरेन्द्र प्रताप, प्रदेश उपाध्यक्ष, और हेमा पुरोहित प्रदेश अध्यक्ष, सेवादल को पर्यवेक्षक मनोनीत किया गया है। इनके साथ, कुमाऊं मंडल में भगीरथ भट्ट, प्रदेश उपाध्यक्ष और सतीश नैनवाल, पूर्व जिलाध्यक्ष को पर्यवेक्षक बनाया गया है। 

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!