उत्तराखंड में मौसम विभाग की बड़ी चेतावनी, इन जिलों में घने कोहरे की संभावना; येलो अलर्ट जारी

Edited By Vandana Khosla, Updated: 19 Dec, 2025 09:45 AM

meteorological department issues major warning for uttarakhand

देहरादूनः उत्तराखंड में ठंड का प्रकोप लगातार बढ़ रहा है। प्रदेशभर में मौसम शुष्क बना हुआ है। सूखी ठंड ने लोगों को परेशान कर रखा है। इसी बीच मौसम विभाग ने बड़ी चेतावनी दी है। राज्य के कई जिलों में घने कोहरे की संभावना जताई है। इसके लिए विभाग ने येलो...

देहरादूनः उत्तराखंड में ठंड का प्रकोप लगातार बढ़ रहा है। प्रदेशभर में मौसम शुष्क बना हुआ है। सूखी ठंड ने लोगों को परेशान कर रखा है। इसी बीच मौसम विभाग ने बड़ी चेतावनी दी है। राज्य के कई जिलों में घने कोहरे की संभावना जताई है। इसके लिए विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है।    

मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार, आज यानी शुक्रवार को राज्य के हरिद्वार, उधम सिंह नगर, नैनीताल, चंपावत, पौड़ी और देहरादनू में घना कोहरा छाए रहने की संभावना है। इन जनपदों में मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है। हालांकि राज्य के सभी 13 जिलों का मौसम शुष्क रहेगा। प्रदेश के पहाड़ी इलाकों में 20 और 21 दिसंबर को बारिश और बर्फबारी होने के आसार हैं। जबकि 22 और 24 दिसंबर तक प्रदेशभर में मौसम शुष्क रहेगा।

वहीं, देहरादून के मौसम की बात करें तो आज आसमान साफ रहेगा। इसी के साथ ही आंशिक रूप से बादल छाए रहने की संभावना है। आज यानी शुक्रवार को देहरादून का अधिकतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। जबकि गुरुवार को देहरादून का अधिकतम तापमान 24.5 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 9.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!