6, 7, 8, 9, 10 और 11 फरवरी तक मौसम विभाग की भविष्यवाणी, बारिश-बर्फबारी का अलर्ट ; रहें सावधान

Edited By Vandana Khosla, Updated: 06 Feb, 2026 09:58 AM

the weather department has predicted rain and snowfall in the mountains for

देहरादूनः उत्तराखंड में इन दिनों मौसम लगभग शुष्क बना हुआ है। सुबह-शाम को ठंड महसूस की जा रही है। दोपहर के समय धूप खिलने से लोगों को राहत का एहसास हो रहा है। इसी बीच मौसम विभाग ने राज्य में बारिश-बर्फबारी का अलर्ट जारी किया है।

देहरादूनः उत्तराखंड में इन दिनों मौसम लगभग शुष्क बना हुआ है। सुबह-शाम को ठंड महसूस की जा रही है। दोपहर के समय धूप खिलने से लोगों को राहत का एहसास हो रहा है। इसी बीच मौसम विभाग ने राज्य में बारिश-बर्फबारी का अलर्ट जारी किया है।

मौसम विभाग के मुताबिक आज यानी 6 फरवरी को उत्तरकाशी, चमोली और पिथौरागढ़ में कहीं-कहीं हल्की से हल्की बारिश की आशंका जताई गई है। जबकि 3000 मीटर या उससे अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी होने की संभावना है। वहीं, हरिद्वार और उधम सिंह नगर जैसे मैदानी जिलों में कोहरा छाया रह सकता है। इसके अलावा अन्य जनपदों में मौसम शुष्क रहेगा। इसके बाद 7 और 8 फरवरी को प्रदेशभर में मौसम के शुष्क रहने का अनुमान है।

राज्य में 9, 10 और 11 फरवरी तक पहाड़ों में बारिश-बर्फबारी की आशंका जताई गई है। जबकि 3000 मीटर या उससे अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी हो सकती है। ऐसे में लोगों को ठंड से बचाव के लिए सावधानी बरतने की सलाह दी गई है। खासकर बुजुर्गों, बच्चों और बीमार लोगों को अतिरिक्त सतर्कता रखने की जरूरत है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!