Edited By Vandana Khosla, Updated: 18 Feb, 2026 01:12 PM

देहरादूनः उत्तराखंड के देहरादून जिला अदालत को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। दरअसल, जिला जज के कार्यालय को एक धमकी भरा ईमेल आया है। जिसके बाद पूरे परिसर में हड़कंप मच गया है। मामले की सूचना पर पुलिस और खुफिया एजेंसियां तुरंत हरकत में आईं और एहतियात...
देहरादूनः उत्तराखंड के देहरादून जिला अदालत को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। दरअसल, जिला जज के कार्यालय को एक धमकी भरा ईमेल आया है। जिसके बाद पूरे परिसर में हड़कंप मच गया है। मामले की सूचना पर पुलिस और खुफिया एजेंसियां तुरंत हरकत में आईं और एहतियात के तौर पर पूरे कोर्ट परिसर को खाली करा लिया गया।
देहरादून जिला जज के कार्यालय को एक धमकी भरा ईमेल संदेश मिला है। पत्र में लिखा है कि जज के चेंबर में 12 आरडीएक्स आईईडी लगा दिए गए हैं। 12:15 बजे से पहले कोर्ट को खाली कर लिया जाए। इससे पहले हरिद्वार, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, टिहरी और नैनीताल की जिला अदालतों को भी इसी तरह की धमकियां मिल चुकी हैं। जिला न्यायालय को बम से उड़ा देने की धमकी मिलने के बाद खुफिया एजेंसी अलर्ट हो गई है।
धमकी की सूचना मिलते ही एसएसपी सिटी प्रमेंद्र डोबाल भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। सुरक्षा के चलते से सभी न्यायाधीशों, अधिवक्ताओं और वादकारियों को सुरक्षित स्थानों पर भेजा गया और पूरे कोर्ट परिसर की घेराबंदी कर बैरिकेडिंग लगा दी गई। बम निरोधक दस्ते और डॉग स्क्वायड ने चप्पे-चप्पे की तलाशी ली।