Edited By Vandana Khosla, Updated: 12 Feb, 2026 09:48 AM

देहरादूनः आज यानी गुरुवार को प्रदेश के अधिक जिलों में मौसम शुष्क रहेगा। राज्य में बारिश-बर्फबारी का कोई अलर्ट नहीं है। यहां दिन के समय धूप खिलने से लोगों को राहत मिलेगी। वहीं, सुबह और शाम को ठंड का एहसास होगा। इसी बीच मौसम विभाग का ताजा अपडेट सामने...
देहरादूनः आज यानी गुरुवार को प्रदेश के अधिक जिलों में मौसम शुष्क रहेगा। राज्य में बारिश-बर्फबारी का कोई अलर्ट नहीं है। यहां दिन के समय धूप खिलने से लोगों को राहत मिलेगी। वहीं, सुबह और शाम को ठंड का एहसास होगा। इसी बीच मौसम विभाग का ताजा अपडेट सामने आया है। राज्य में 16 फरवरी से एक बार फिर मौसम बिगड़ने की संभावना जताई गई है। पहाड़ों में हल्की बारिश-बर्फबारी देखने को मिल सकती है।
मौसम विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक आने वाले दिनों में मौसम शुष्क रहेगा। जबकि 16 फरवरी को राज्य के पहाड़ी स्थानों में बारिश-बर्फबारी की आशंका जताई गई है। इस दौरान राज्य के उत्तरकाशी, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ में हल्की बारिश और बर्फबारी की संभावना जताई गई है। 3000 मीटर या उससे अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी हो सकती है। मौसम विज्ञान केंद्र के पूर्वानुमान के मुताबिक प्रदेश में आज यानी 12 फरवरी से मौसम शुष्क हो जाएगा। इस दौरान बारिश-बर्फबारी देखने को नहीं मिल सकती है। पहाड़ों में बादलों की आवाजाही बनी रहने का अनुमान है। लेकिन, बारिश-बर्फबारी का कोई अलर्ट नहीं है। जिसकी वजह से तापमान में धीरे-धीरे इजाफा हो सकता हैं।
प्रदेश में 12, 13, 14, 15 फरवरी तक मौसम लगभग शुष्क रहेगा। जबकि 16 फरवरी को प्रदेश के ऊंचाई वाले इलाकों में हल्की बारिश व बर्फबारी की संभावना है। आज हरिद्वार और ऊधम सिंह नगर सुबह के समय कोहरा देखने को मिला। लेकिन, दिन में चटक धूप निकलने से लोग राहत महसूस कर रहे है। इसके चलते तापमान में बढ़ोतरी होगी। लोगों को जल्द ही अधिक गर्मी का एहसास होने वाला है। लेकिन, पहाड़ों में लोगों को सतर्क रहना होगा।