Edited By Vandana Khosla, Updated: 16 Feb, 2026 11:27 AM

उत्तराखंड डेस्कः इस समय एक बड़ी ही शर्मनाक घटना सामने आई है। जहां बीते रविवार यानी महाशिवरात्रि पर 8 वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म हुआ है। आरोप है कि 50 साल के अधेड़ ने मासूम के साथ दरिंदगी की है। रोती-बिलखती मासूम ने परिजनों को आपबीती सुनाई। पीड़िता के...
उत्तराखंड डेस्कः इस समय एक बड़ी ही शर्मनाक घटना सामने आई है। जहां बीते रविवार यानी महाशिवरात्रि पर 8 वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म हुआ है। आरोप है कि 50 साल के अधेड़ ने मासूम के साथ दरिंदगी की है। रोती-बिलखती मासूम ने परिजनों को आपबीती सुनाई। पीड़िता के परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
मिली जानकारी के अनुसार यह घटना बिहार के लखीसराय जिले में हुई है। पुलिस को दी शिकायत में क्षेत्र निवासी एक व्यक्ति ने बताया कि उसकी आठ साल की बेटी के साथ दुष्कर्म किया गया है। बताया कि बीते रविवार को महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर बच्ची घर के पास से फूल तोड़ने गई थी। ताकि भगवान को अर्पित किए जा सके। लेकिन, तभी इलाके में ही रहने वाला एक 50 साल का शख्स बहला-फुसलाकर उसे साथ ले गया।
आरोप है कि बच्ची को सुनसान जगह ले जाकर उसका यौन शोषण किया गया। मासूम ने परिजनों को आपबीती सुनाई। जिस पर उनके होश उड़ गए। पीड़िता के पिता ने पुलिस को आरोपी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार किया गया। फिलहाल, नाबालिग का चिकित्सीय परीक्षण कराया जा रहा है। पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है।