Edited By Vandana Khosla, Updated: 11 Feb, 2026 02:29 PM

नैनीतालः उत्तराखंड के नैनीताल में से शर्मनाक घटना सामने आई है। जहां शादी का झांसा देकर युवती से शारीरिक संबंध बनाए। आरोप है कि युवक ने अब शादी से इंकार कर दिया है। जिससे आहत युवती ने खौफनाक कदम उठाया है। पीड़िता के परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी...
नैनीतालः उत्तराखंड के नैनीताल में से शर्मनाक घटना सामने आई है। जहां शादी का झांसा देकर युवती से शारीरिक संबंध बनाए। आरोप है कि युवक ने अब शादी से इंकार कर दिया है। जिससे आहत युवती ने खौफनाक कदम उठाया है। पीड़िता के परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस को दी शिकायत में एक महिला ने बताया कि उसकी 23 साल की बेटी को युवक ने शादी का झांसा देकर दुष्कर्म किया। आरोप है कि युवक ने कई बार शारीरिक संबंध बनाए। लेकिन, जब बेटी ने शादी के लिए कहा तो साफ इंकार कर दिया है। वह उसे छोड़कर भी चला गया है। ऐसे में लड़की मानसिक रूप से परेशान हो गई है। बताया गया कि बेटी के घर में गुमसुम रहने पर उसने आपबीती सुनाई। घटना की जानकारी पर परिजनों के होश उड़ गए है।
वहीं, युवती ने घर में जहरीला पदार्थ निगल कर आत्महत्या की कोशिश की है। आनन-फानन में परिजनों ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां युवती का इलाज किया जा रहा है। पीड़िता के परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। इसी के साथ ही आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। इसके अतिरिक्त पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है।