उत्तराखंड में बड़ी वारदातः पिता ने की बेटे की बेरहमी से हत्या, पूरे इलाके में फैली सनसनी

Edited By Vandana Khosla, Updated: 21 Mar, 2026 10:52 AM

major incident in uttarakhand father brutally murders son

हरिद्वारः उत्तराखंड के हरिद्वार में से दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है। जहां एक पिता ने अपने बेटे की बेरहमी से हत्या की। पारिवारिक विवाद के चलते वारदात को अंजाम दिया गया। मृतक की मां की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी पिता पर मुकदमा दर्ज किया है। बताया गया...

हरिद्वारः उत्तराखंड के हरिद्वार में से दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है। जहां एक पिता ने अपने बेटे की बेरहमी से हत्या की। पारिवारिक विवाद के चलते वारदात को अंजाम दिया गया। मृतक की मां की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी पिता पर मुकदमा दर्ज किया है। बताया गया कि आरोपी मृतक का सौतेला पिता था।

मंगलौर निवासी महिला ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि आरोपी उसका सौतेला पति है। बताया कि पूर्व पति की मृत्यु के बाद उसने फैजान नाम के व्यक्ति से शादी की थी। महिला को पहले शादी से एक बेटा है। घर में छोटी-मोटी बातों और बेटे की देखभाल को लेकर अकसर झगड़ा रहता था।  इसी बीच 17 फरवरी को फैजान ने गुस्से में बेटे को पहले थप्पड़ मारे और फिर छाती पर लात मारकर उसकी जान ले ली। हत्या के बाद से आरोपी फरार हो गया था। शिकायत मिलने के तुरंत बाद एसएसपी हरिद्वार नवनीत सिंह ने त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए और आरोपी की गिरफ्तारी के लिए विशेष टीम गठित की।

आरोपी लगातार ठिकाने बदलता रहा, जिसके कारण एसएसपी ने उस पर पांच हजार रुपये का इनाम भी घोषित किया। पुलिस टीम ने लगातार छापेमारी की। जिसके बाद 20 मार्च को डेढ़ वर्षीय बच्चे की हत्या के आरोपी फैजान को मुजेडा, मीरापुर (उत्तर प्रदेश) से गिरफ्तार किया गया है। आरोपी को नियमानुसार न्यायालय में पेश किया गया। वहीं, एसएसपी नवनीत सिंह ने कहा कि पुलिस बच्चों और महिलाओं की सुरक्षा के प्रति सतर्क है और ऐसे जघन्य अपराधों को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।


 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!