अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में क्रिकेट मैच के नाम पर बड़ा फर्जीवाड़ा, आयोजक हिरासत में

Edited By Vandana Khosla, Updated: 05 Feb, 2026 04:58 PM

major fraud in the name of cricket

हल्द्वानीः उत्तराखंड के नैनीताल जिले में हल्द्वानी के गौलापार स्थित अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में आयोजित होने वाले क्रिकेट मैच को लेकर बड़ा फर्जीवाड़ा सामने आया है। क्रिकेट टीम बेचने और मैच आयोजन के नाम पर लाखों रुपये की ठगी किए जाने का मामला उजागर होने...

हल्द्वानीः उत्तराखंड के नैनीताल जिले में हल्द्वानी के गौलापार स्थित अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में आयोजित होने वाले क्रिकेट मैच को लेकर बड़ा फर्जीवाड़ा सामने आया है। क्रिकेट टीम बेचने और मैच आयोजन के नाम पर लाखों रुपये की ठगी किए जाने का मामला उजागर होने के बाद हड़कंप मच गया है और आयोजक को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए कथित आयोजक विकास ढाका को एक होटल से पूछताछ के लिए हिरासत में ले लिया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार 03 फरवरी से गौलापार स्थित अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में बड़े स्तर पर क्रिकेट मैच आयोजित होने थे, इसके लिए आयोजक विकास ढाका द्वारा उत्तराखंड सहित अन्य राज्यों के लोगों से संपर्क कर क्रिकेट टीम में भागीदारी दिलाने और टीम खरीदने के नाम पर लाखों रुपये वसूले गए। आरोप है कि इस पूरे फर्जीवाड़े का मास्टरमाइंड स्वयं विकास ही है, इस मामले में पूर्व विधायक नारायण पाल सहित कई अन्य लोगों ने ठगी का आरोप लगाया है। पीड़ितों का कहना है कि आयोजक ने अंतरराष्ट्रीय स्तर के मैच कराने और खिलाड़ियों को मौका दिलाने का झांसा देकर उनसे मोटी रकम ली।

लेकिन न तो कोई वैध आयोजन की तैयारी थी और न ही किसी प्रकार की आधिकारिक अनुमति। मैच से पहले ही ठगी की शिकायतें सामने आने लगीं, जिसके बाद पुलिस हरकत में आई। पुलिस ने आयोजक को एक होटल से पूछताछ के लिए हिरासत में ले लिया, फिलहाल उससे गहन पूछताछ की जा रही है और दस्तावेजों की जांच की जा रही है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल मंजूनाथ टीसी ने गुरुवार को बताया कि पूरे मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। यह पता लगाया जा रहा है कि ठगी की कुल राशि कितनी है और इस फर्जीवाड़े में और कौन-कौन लोग शामिल हैं, प्रारंभिक जांच में कई और पीड़तिों के सामने आने की संभावना जताई जा रही है। पुलिस अधिकारियों ने कहा कि जांच पूरी होने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। वहीं, इस घटना के बाद खेल प्रेमियों और स्थानीय लोगों में भारी नाराजगी देखी जा रही है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!