ऋषिकेश में NSUI फाउंडेशन दिवस पर मैराथन का आयोजन, बड़ी संख्या में युवाओं ने लिया हिस्सा

Edited By Pooja Gill, Updated: 09 Apr, 2026 02:53 PM

marathon organised on nsui foundation day in rishikesh

ऋषिकेश: उत्तराखंड के ऋषिकेश में एनसयूआई फाउंडेशन दिवस के अवसर पर मैराथन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में युवाओं ने भाग लेकर उत्साह...

ऋषिकेश: उत्तराखंड के ऋषिकेश में एनसयूआई फाउंडेशन दिवस के अवसर पर मैराथन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में युवाओं ने भाग लेकर उत्साह और ऊर्जा का परिचय दिया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता जयेंद्र रमोला ने शिरकत कर प्रतिभागियों का हौसला बढ़ाया। मुख्य अतिथि जयेंद्र रमोला ने कहा कि युवा शक्ति देश की सबसे बड़ी ताकत है। 

एनसयूआई फाउंडेशन युवाओं के लिए एक सशक्त मंच
एनसयूआई फाउंडेशन युवाओं को एक ऐसा मंच प्रदान कर रहा है, जहां वे अपनी आवाज बुलंद कर समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकते हैं। उन्होंने कहा कि इस तरह के आयोजन निरंतर होते रहने चाहिए, ताकि युवाओं को शिक्षा, रोजगार और उनके अधिकारों के प्रति जागरूक किया जा सके। कार्यक्रम संयोजक एवं एनसयूआई महानगर अध्यक्ष हिमांशु जाटव ने कहा कि एनसयूआई फाउंडेशन युवाओं के लिए एक सशक्त मंच बनकर उभर रहा है। 

संगठन का उद्देश्य...
संगठन का उद्देश्य युवाओं को संगठित कर उन्हें सामाजिक सरोकारों, शिक्षा और रोजगार के प्रति जागरूक बनाना है, जिससे वे अपने भविष्य के साथ-साथ देश के विकास में भी योगदान दे सकें। कार्यक्रम में कांग्रेस महानगर अध्यक्ष राकेश सिंह, व्यापार सभा अध्यक्ष ललित मोहन मिश्र, पूर्व मंडी अध्यक्ष राकेश अग्रवाल, खेल सचिव पुष्कर गौड़, छात्रसंघ उपाध्यक्ष आयुष तड़यिाल सहित मानव रावत, गौरव जोशी, रिहान बंदोलिया, अर्पित बंदोलिया, आनंद यादव, सचिन यादव, दीपा भारद्वाज, इशांत व सुजल थापा समेत कई लोग मौजूद रहे। 
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!