Delhi-Dehradun Express के साथ PM Modi इस बड़ी परियोजना का भी करेंगे लोकार्पण, जनसभा को करेंगे संबोधित

Edited By Pooja Gill, Updated: 14 Apr, 2026 09:58 AM

pm modi will also inaugurate this major project along with the delhi dehradun

देहरादून: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज मंगलवार को अपने 28 वें दौरे पर उत्तराखंड पहुंच रहे हैं। जबकि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के साढे चार साल के कार्यकाल में यह उनका 18वां दौरा है...

देहरादून: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज मंगलवार को अपने 28 वें दौरे पर उत्तराखंड पहुंच रहे हैं। जबकि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के साढे चार साल के कार्यकाल में यह उनका 18वां दौरा है। प्रधानमंत्री इस दौरान दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेस वे के साथ ही, टिहरी में 1 हजार मेगावाट क्षमता वाले देश के पहले वेरिएबल स्पीड पंप स्टोरेज संयंत्र का भी लोकार्पण करेंगे। प्रधानमंत्री मोदी के आगमन को लेकर उत्तराखंड वासियों में भारी उत्साह है। प्रदेश सरकार लोकार्पण समारोह को यादगार बनाने की तैयारी की गई है। उनकी सुरक्षा के लिए व्यापक इंतजाम किए गए हैं। 

सुरक्षा में तैनात की 550 महिला पुलिस अधिकारी 
पहली बार सुरक्षा घेरे में राज्य की महिला पुलिस पर भरोसा किया गया है। जिसके लिए डीजीपी दीपम सेठ के नेतृत्व में प्रधानमंत्री की सुरक्षा टीम से समन्वय रखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक से कांस्टेबल स्तर तक लगभग 550 महिला अधिकारी तथा कर्मियों की रणनीतिक तैनाती की गई है। यह तैनाती वीवीआईपी रूट, कार्यक्रम स्थल, कंट्रोल रूम तथा अन्य सभी महत्वपूर्ण एवं संवेदनशील प्वाइंट्स पर सुव्यवस्थित एवं बहुस्तरीय सुरक्षा ग्रिड के अंतर्गत सुनिश्चित की गई है। 

जानिए पीएम मोदी का कार्यक्रम 
प्रधानमंत्री के शेड्यूल के अनुसार, प्रधानमंत्री का हेलीकॉप्टर सुबह 10:50 बजे देहरादून एयरपोटर् से गणेशपुर (उत्तर प्रदेश) में बनाए गए हेलीपेड पर उतरेगा। इसके बाद 11:10 एलिवेटेड रोड का व्यू प्वाइंट देखेंगे। यहां पर उनका स्वागत फूल बरसाकर किया जाएगा। यहां सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन होगा। इसके बाद 11:35 बजे कार में सवार होकर मां डाट काली मंदिर पहुंचेंगे। वहां पर पूजन के बाद देहरादून के लिए रवाना हो जाएंगे। जहां जसवंत सिंह आर्मी ग्राउंड गढ़ी कैंट में आयोजित जनसभा स्थल तक वह रोड शो करेंगे। इस बीच अनेक स्थानों पर उनका पुष्प वर्षा कर अभिनन्दन किया जाएगा। जनसभा को संबोधित करते हुए लोकार्पण का लाइव गणेशपुर में भी दिखाया जाएगा।       

28वीं बार उत्तराखंड आएंगे पीएम मोदी 
उल्लेखनीय है कि मई 2014 में प्रधानमंत्री बनने के बाद, नरेंद्र मोदी 11 सितंबर 2015 को उत्तराखंड के पहले दौरे पर ऋषिकेश पहुंचे थे। तब उन्होंने दयानंद सरस्वती आश्रम पहुंचकर अपने गुरुं दयानंद गिरी से मुलाकात कर उनकी कुशलक्षेम पूछी। भगवान केदारनाथ सहित उत्तराखंड के प्रमुख धामों के प्रति भी पीएम मोदी की गहरी आस्था है। प्रधानमंत्री बनने के बाद वह पांच बार केदारनाथ की यात्रा पर आ चुके हैं, साथ ही बद्रीनाथ ओर मुखबा का भी दौरा कर चुके हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उत्तराखंड के तीर्थाटन- पर्यटन के ब्रांड अम्बेसडर साबित हुए हैं। प्राकृतिक आपदाओं के चलते केदारनाथ धाम की यात्रा प्रभावित हुई तो पीएम मोदी ने केदार धाम पहुंचकर सुरक्षित चारधाम यात्रा का संदेश देश दुनिया को दिया। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!