उत्तराखंड में बड़ा हादसाः दो युवकों की दर्दनाक मौत, कार से टकराई बाइक; परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल

Edited By Vandana Khosla, Updated: 26 Mar, 2026 12:02 PM

major accident in uttarakhand two young men die tragically after their

ऊधम सिंह नगरः जनपद ऊधम सिंह नगर के खटीमा में बड़ा सड़क हादसा हुआ है। जहां एक कार और बाइक की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हुई। घटना में दो युवकों की मौके पर मौत की सूचना मिली है। बताया गया कि ओवरटेक करते समय बाइक कार से टकराई है। मृतक युवकों के परिजनों...

ऊधम सिंह नगरः जनपद ऊधम सिंह नगर के खटीमा में बड़ा सड़क हादसा हुआ है। जहां एक कार और बाइक की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हुई। घटना में दो युवकों की मौके पर मौत की सूचना मिली है। बताया गया कि ओवरटेक करते समय बाइक कार से टकराई है। मृतक युवकों के परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।

मिली जानकारी के अनुसार यह भीषण सड़क दुर्घटना खटीमा के चकरपुर-बनबसा मार्ग पर हुई है। जहां बुधवार देर शाम कार और बाइक की आमने-सामने टक्कर हो गई। घटना इतनी भयानक दी बाइक पूरी तरह क्षतिग्रस्त हुई है। हादसे में दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। बताया गया कि बाइक सवारों ने कार को ओवरटेक करने के प्रयास में यह बड़ा दर्दनाक हादसा हुआ है।

घटना में मृतकों की पहचान नावेद खान उम्र 29 वर्ष पुत्र बाबू खान निवासी वार्ड नंबर 13 खटीमा एवं नमन उम्र 25 वर्ष पुत्र सुरेंद्र कुमार वार्ड नंबर 13 खटीमा के रूप में हुई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। घटना की जानकारी पर परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। पुलिस ने दोनों वाहनों को कब्जे में लिया है। जांच की जा रही है।  

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!