Edited By Vandana Khosla, Updated: 26 Mar, 2026 01:43 PM

हरिद्वारः उत्तराखंड में हरिद्वार जनपद के रुड़की क्षेत्र स्थित धनौरा गांव के एक घर में आज तड़के एक गुलदार (तेंदुआ) के घुस जाने से हड़कंप मच गया। घटना का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें गुलदार घर के भीतर घूमता हुआ स्पष्ट दिखाई दे रहा है। घटना की जानकारी...
हरिद्वारः उत्तराखंड में हरिद्वार जनपद के रुड़की क्षेत्र स्थित धनौरा गांव के एक घर में आज तड़के एक गुलदार (तेंदुआ) के घुस जाने से हड़कंप मच गया। घटना का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें गुलदार घर के भीतर घूमता हुआ स्पष्ट दिखाई दे रहा है। घटना की जानकारी मिलते ही गांव में दहशत का माहौल बन गया है।
ग्रामीणों का कहना है कि आसपास के क्षेत्रों में पहले भी वन्यजीवों की गतिविधियां देखी जाती रही हैं, लेकिन इस तरह किसी घर के अंदर घुस आना बेहद खतरनाक और चिंताजनक है। ग्रामीणों ने वन विभाग से तत्काल कार्रवाई की मांग करते हुए कहा कि यदि समय रहते उचित कदम नहीं उठाए गए तो किसी बड़े हादसे से इंकार नहीं किया जा सकता। वहीं, प्रशासन की ओर से लोगों से सतर्क रहने की अपील की गई है।
ग्रामीणों को रात के समय विशेष सावधानी बरतने, घरों के दरवाजे ठीक से बंद रखने, बच्चों और पशुओं को सुरक्षित अंदर रखने तथा बिना आवश्यक कार्य के बाहर न निकलने की सलाह दी गई है। साथ ही किसी भी आपात स्थिति में तुरंत वन विभाग या स्थानीय प्रशासन को सूचना देने के निर्देश दिए गए हैं।