उत्तराखंड में गुलदार का आतंक ! घर के आंगन से उठा ले गया... और फिर बच्ची को मार डाला, शव देख चीख उठी मां

Edited By Vandana Khosla, Updated: 03 Apr, 2026 09:42 AM

leopard terror in uttarakhand a leopard carried away a girl from her

कोटद्वारः उत्तराखंड के कोटद्वार में से दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है। जहां एक चार साल की बच्ची को गुलदार घर के आंगन से उठा ले गया। गुलदार ने मासूम को मार डाला। परिजनों समेत ग्रामीणों ने शव को जंगल में से बरामद किया है। परिजनों में कोहराम मच गया...

कोटद्वारः उत्तराखंड के कोटद्वार में से दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है। जहां एक चार साल की बच्ची को गुलदार घर के आंगन से उठा ले गया। गुलदार ने मासूम को मार डाला। परिजनों समेत ग्रामीणों ने शव को जंगल में से बरामद किया है। परिजनों में कोहराम मच गया है।  

मिली जानकारी के अनुसार यह घटना चौबट्टाखाल क्षेत्र के ग्राम सभा तिमली स्थित भतकोट गांव में हुई है। जहां निवासी हरेंद्र की चार साल की बच्ची दृष्टि को गुलदार ने निवाला बना लिया। घटना गुरूवार रात करीब नौ बजे की बताई जा रही है। जब बच्ची घर के आंगन में खेल रही थी। इसी दौरान घात लगाए बैठा गुलदार उसे उठाकर ले गया। परिजनों में चीख-पुकार मच गई।

घटना की जानकारी पर ग्रामीण मौके पर पहुंचे। परिजनों समेत मासूम को ढूंढने निकल पड़े। तभी बच्ची का शव झाड़ियों में पड़ा दिखाई दिया। जिसे देखकर मां बेहोश हो गई। इस घटना के बाद पूरे गांव में दहशत का माहौल बना हुआ है। परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।

गुलदार उसे आंगन से खींचकर नीचे खेतों की ओर ले गया। परिजनों का शोर सुनकर अन्य ग्रामीण भी मौके पर पहुंचे और दृष्टि की तलाश शुरू कर दी। काफी कोशिश के बाद घर से कुछ दूर झाड़ियों में दृष्टि का शव बरामद हो गया।



 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!