Edited By Vandana Khosla, Updated: 26 Apr, 2025 10:03 AM

देहरादूनः उत्तराखंड के दून अस्पताल में बनी अवैध मजार को ध्वस्त किया गया है। सीएम पोर्टल पर दर्ज शिकायत की प्रशासनिक जांच के बाद देर रात यह कार्रवाई की गई है। बताया गया कि मजार सरकारी भूमि पर अवैध कब्जा कर बनाई गई थी। सूत्रों की मानें तो ध्वस्त किए...
देहरादूनः उत्तराखंड के दून अस्पताल में बनी अवैध मजार को ध्वस्त किया गया है। सीएम पोर्टल पर दर्ज शिकायत की प्रशासनिक जांच के बाद देर रात यह कार्रवाई की गई है। बताया गया कि मजार सरकारी भूमि पर अवैध कब्जा कर बनाई गई थी। सूत्रों की मानें तो ध्वस्त किए गए अवैध मजार के मलबे से कोई अवशेष नहीं मिले है।
जानकारी के मुताबिक दून अस्पताल में बनी अवैध मजार को लेकर सीएम हेल्पलाइन पोर्टल पर ऋषिकेश निवासी पंकज गुप्ता ने शिकायत दर्ज करवाई थी। डीएम देहरादून को संबंधित मामले में जांच की जिम्मेदारी दी गई। जिसमें राजस्व, नगर निगम,पी डब्ल्यू डी, दून अस्पताल प्रशासन और अन्य विभागों में इस बारे में जांच पड़ताल की गई। जिसमें पाया गया कि मजार अवैध रूप से सरकारी जमीन पर है। वहीं, शुक्रवार देर रात नगर निगम, लोक निर्माण विभाग, दून अस्पताल प्रशासन और जिला प्रशासन की संयुक्त टीम ने मिलकर उक्त अवैध मजार की ध्वस्तीकरण का काम पूरा किया।
बताया गया कि पूर्व में अस्पताल प्रशासन ने भी इस मजार को हटाने की मांग की थी। जिसके बाद प्रशासन की टीम ने देर रात अस्पताल मार्ग को सील कर पुलिस फोर्स तैनात कर अपनी कार्रवाई को अंजाम दिया।