उत्तराखंड में भीषण हादसाः अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिरा वाहन, चालक सहित दो लोग थे सवार; मची अफरा-तफरी

Edited By Vandana Khosla, Updated: 19 Mar, 2026 03:31 PM

horrific accident in uttarakhand vehicle carrying two people including the dri

अल्मोड़ाः उत्तराखंड में अल्मोड़ा जिले के सल्ट के मरचूला क्षेत्र में गुरुवार सुबह चूने से भरा एक कैंटर वाहन अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गया, जिसमें कैंटर चालक सहित दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

अल्मोड़ाः उत्तराखंड में अल्मोड़ा जिले के सल्ट के मरचूला क्षेत्र में गुरुवार सुबह चूने से भरा एक कैंटर वाहन अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गया, जिसमें कैंटर चालक सहित दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

प्राप्त जानकारी के अनुसार घायलों को स्थानीय लोगों एवं पुलिस की मदद से उपचार के लिए रामनगर के सरकारी अस्पताल पहुंचाया गया। जहां दोनों घायलों का उपचार चल रहा है। दुर्घटना में घायल नहटौर जिला बिजनौर उत्तर प्रदेश निवासी दानिश ने बताया कि उसी के इलाके में रहने वाले अकरम के साथ वह आज सुबह उत्तर प्रदेश के चांदपुर इलाके से कैंटर वाहन में चूना लेकर मरचूला जा रहे थे तथा वाहन को अकरम चला रहा था।

मरचूला से करीब एक किलोमीटर पहले एक बैंड पर सामने से आ रही कार को बचाने के चक्कर में कैंटर वाहन अनियंत्रित होकर 50 से 60 फुट गहरी खाई में गिर गया। उन्होंने बताया कि किसी तरह वह स्वयं और चालक अकरम खाई में गिरे वाहन से बाहर निकालकर सड़क पर पहुंचे और उन्होंने घटना की जानकारी ग्रामीण एवं पुलिस को दी। जिसके बाद उन्हें उपचार के लिए रामनगर की सरकारी अस्पताल लाया गया। जहां दोनों का उपचार चल रहा है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!