उत्तराखंड में भीषण हादसाः 19 वर्षीय दो युवकों की मौत, परिजनों में मचा कोहराम

Edited By Vandana Khosla, Updated: 18 Mar, 2026 10:21 AM

horrific accident in uttarakhand two 19 year old youths died

रामनगरः उत्तराखंड में रामनगर के छोई क्षेत्र में मंगलवार दोपहर रामनगर-हल्द्वानी राज्यमार्ग के पास एक भीषण सड़क दुर्घटना में काशीपुर निवासी दो युवकों की दर्दनाक मौत हो गई। प्राप्त मिली जानकारी के अनुसार ग्राम खरमासा कुंडेश्वरी, काशीपुर निवासी 19 वर्षीय...

रामनगरः उत्तराखंड में रामनगर के छोई क्षेत्र में मंगलवार दोपहर रामनगर-हल्द्वानी राज्यमार्ग के पास एक भीषण सड़क दुर्घटना में काशीपुर निवासी दो युवकों की दर्दनाक मौत हो गई। प्राप्त मिली जानकारी के अनुसार ग्राम खरमासा कुंडेश्वरी, काशीपुर निवासी 19 वर्षीय रोशन प्रीत और 19 वर्षीय जातियों दीप, जो कुंडेश्वरी क्षेत्र में एक स्कूल वैन चलाने का काम करते थे।

दोनों किसी वाहन का पाट्र्स लेने के लिए मोटरसाइकिल से हल्द्वानी जा रहे थे, इसी बीच जैसे ही ये छोई क्षेत्र के पास पहुंचे, तभी एक अज्ञात कार ने उनकी मोटरसाइकिल को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर के बाद उनकी मोटरसाइकिल सामने चल रहे एक टेंपो से जा भिड़ी। इस हादसे में दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं टेंपो चालक मोहम्मद असलम भी घायल हो गया, जिसे उपचार के लिए एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोगों ने घायलों को 108 एंबुलेंस की मदद से रामनगर के सरकारी अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने दोनों युवकों को मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और अस्पताल में पहुंचकर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है,पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमाटर्म की प्रक्रिया शुरू कर दी।

घटना की जानकारी मृतकों के परिजनों को दे दी गई है। अस्पताल पहुंचे परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। परिजनों ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। वहीं, मामले में कोतवाल सुशील कुमार का कहना है कि अज्ञात कार चालक की तलाश की जा रही है और जल्द ही उसे पकड़ लिया जाएगा।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!