Edited By Vandana Khosla, Updated: 25 Mar, 2026 04:51 PM

टिहरीः उत्तराखंड के टिहरी में भीषण हादसा हुआ है। जहां एक कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में पूर्व फौजी की मौके पर मौत हुई है। इस घटना के बाद पूरे गांव में शोक की लहर है।
टिहरीः उत्तराखंड के टिहरी में भीषण हादसा हुआ है। जहां एक कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में पूर्व फौजी की मौके पर मौत हुई है। इस घटना के बाद पूरे गांव में शोक की लहर है।
मिली जानकारी के अनुसार यह घटना नरेंद्रनगर-रानीपोखरी मोटर मार्ग हुई। जहां बुधवार दोपहर एक कार खाई में गिर गई। हादसे के दौरान कार में पूर्व फौजी सवार था। सूचना पर पहुंची पुलिस, एसडीआरएफ और दमकल की टीम मौके पर पहुंचे। टीमों ने कड़ी मशक्कत के बाद घायल को खाई से बाहर निकाला गया।
आनन-फानन में गंभीर घायल को श्री देव सुमन राजकीय उप जिला चिकित्सालय पहुंचाया गया। जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान पूर्व फौजी मनमोहन सिंह रावत निवासी गांव कानहरवाला, भानियावाला के रूप में हुई है।
थाना प्रभारी निरीक्षक देवराज शर्मा ने बताया कि नरेंद्रनगर से चार किलोमीटर आगे गुजराड़ा की ओर एक हुंडई कार अनियंत्रित होकर लगभग 70 मीटर गहरी खाई में जा गिरी है। हादसे में पूर्व फौजी की मौत हुई है।