उत्तराखंड में भयानक हादसाः शॉर्ट सर्किट से लगी भीषण आग, पिकअप वाहन जला; मची अफरा-तफरी

Edited By Vandana Khosla, Updated: 04 Mar, 2026 12:26 PM

horrific accident in uttarakhand a short circuit caused a massive fire

देहरादूनः जनपद देहरादून के विकासनगर से लौट रहा पिकअप वाहन दुर्घटनाग्रस्त हुआ है। वाहन में शॉर्ट सर्किट की वजह से अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। आग की लपटें दूर-दूर तक दिखाई दी। गनीमत यह रही कि चालक ने समय रहते वाहन से...

देहरादूनः जनपद देहरादून के विकासनगर से लौट रहा पिकअप वाहन दुर्घटनाग्रस्त हुआ है। वाहन में शॉर्ट सर्किट की वजह से अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। आग की लपटें दूर-दूर तक दिखाई दी। गनीमत यह रही कि चालक ने समय रहते वाहन से कूदकर अपनी जान बचाई। वहीं, स्थानीय लोगों ने पुलिस के पहुंचने से पहले आग पर काबू पाया गया।

मिली जानकारी के अनुसार यह घटना दर्रारीट से लगभग 200 मीटर पहले उत्तराखंड में हुई है। जहां मंगलवार को विकासनगर से सहारनपुर लौट रहे एक पिकअप वाहन में अचानक आग लग गई। बताया गया कि उत्तरप्रदेश के सहारनपुर के मिर्जापुर थाना क्षेत्र के मदनपुरा निवासी गुलफाम पिकअप वाहन चला रहा था। वह विकासनगर मंडी में उपज की आपूर्ति कर वापस सहारनपुर लौट रहा था। इसी बीच शॉर्ट सर्किट से वाहन में आग लग गई। चालक ने गाड़ी में जैसे ही आग लगी देखी वह बाहर निकल गया।

देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। सूचना पर चालक के रिश्तेदार मौके पर पहुंचे। स्थानीय लोगों की मदद से आग पर काबू पाया गया। पुलिस के आने तक लोगों ने आग को बुझा दिया था। घटना में वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हुआ है। चालक पूरी तरह से सुरक्षित है। आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है।  

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!