उत्तराखंड में भीषण हादसाः 3 लोगों की हुई दर्दनाक मौत ! कार और ई-रिक्शा आमने-सामने भिड़े, मची चीख-पुकार

Edited By Vandana Khosla, Updated: 19 Jan, 2026 12:52 PM

horrific accident in uttarakhand 3 people tragically killed car and e rickshaw

हरिद्वार: उत्तराखंड के हरिद्वार जिले में रविवार को एक कार और एक ई-रिक्शा की आमने-सामने की भीषण टक्कर में तीन लोगों की मौत हो गई। जबकि चार अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी।

हरिद्वार: उत्तराखंड के हरिद्वार जिले में रविवार को एक कार और एक ई-रिक्शा की आमने-सामने की भीषण टक्कर में तीन लोगों की मौत हो गई। जबकि चार अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि लक्सर मार्ग पर फेरूपुर गांव में हुआ हादसा इतना भीषण था कि अनियंत्रित कार से टकराने के बाद ई-रिक्शा के परखच्चे उड़ गए। हादसे के बाद मची चीख-पुकार सुनकर स्थानीय लोग दौड़कर मौके पर पहुंचे और पुलिस को दुर्घटना की सूचना दी। पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से घायलों को वाहन से बाहर निकाला और अस्पताल पहुंचाया। हरिद्वार के नगर पुलिस अधीक्षक अभय प्रताप ने बताया कि घटना में तीन लोगों की मौत हो गई।

घटना में मृतकों की पहचान फेरूपुर निवासी कार चालक विकास कुमार, रुड़की निवासी चरण सिंह और लक्सर के नसीरपुर खुर्द के रहने वाले ई-रिक्शा चालक आस मुहम्मद के रूप में हुई है। अधिकारी ने बताया कि हादसे में चार लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं, जिनमें उत्तर प्रदेश के नजीबाबाद निवासी नीरज, बिहार के मोतिहारी निवासी रणजीत, हरिद्वार के दिव्यांशु और नैंसी शामिल हैं।

उन्होंने बताया कि प्रथम दृष्टया ऐसा प्रतीत होता है कि कार की तेज रफ्तार हादसे का कारण है। अधिकारी ने बताया कि हालांकि जांच की जा रही है, जिसके बाद ही स्पष्ट रूप से कुछ कहा जा सकेगा।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!