देहरादून में भीषण हादसाः दो युवकों की दर्दनाक मौत, बाइक पेड़ से टकराई

Edited By Vandana Khosla, Updated: 11 Mar, 2026 05:21 PM

horrific accident in dehradun

देहरादूनः राजधानी देहरादून में मंगलवार को भीषण हादसा हुआ। जहां एक बाइक अनियंत्रित होकर पेड़ से जा टकराई। हादसे में दो युवकों की दर्दनाक मौत हुई है। बाइक भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हुई। बताया गया कि दोनों युवक डीआईटी के बी फार्मा के छात्र थे। पुलिस ने...

देहरादूनः राजधानी देहरादून में मंगलवार को भीषण हादसा हुआ। जहां एक बाइक अनियंत्रित होकर पेड़ से जा टकराई। हादसे में दो युवकों की दर्दनाक मौत हुई है। बाइक भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हुई। बताया गया कि दोनों युवक डीआईटी के बी फार्मा के छात्र थे। पुलिस ने दोनों शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिए है। मृतकों के परिजनों में कोहराम मच गया है।  

मिली जानकारी के अनुसार यह घटना धोरणपुल के पास हुई है। जहां मंगलवार देर रात एक बाइक अनियंत्रित होकर पेड़ से जा टकराई। घटना में बाइक सवार दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। बताया गया कि बाइक सवार दोनों युवक डीआईटी यूनिवर्सिटी के बी फार्मा प्रथम वर्ष के छात्र थे। दोनों धोरणपुल की तरफ से आईटी पार्क की ओर जा रहे थे। तभी उनकी बाइक दुर्घटनाग्रस्त हुई। आनन-फानन में गंभीर घायलों को मसूरी रोड स्थित निजी अस्पताल पहुंचाया गया। जहां चिकित्सकों ने एक युवक को मृत घोषित कर दिया। जबकि दूसरे का इलाज किया गया। बुधवार सुबह दूसरे युवक की इलाज के दौरान मौत हुई है।

घटना में मृतकों की पहचान देव कुमार पांडे (22 वर्ष) पुत्र राधे कुमार पांडे मूल निवासी कुमार, थाना सिकंदरा, जिला जमुई पटना (बिहार) और साथी रोनित विश्वास (19 वर्ष) पुत्र रतन विश्वास, मूल निवासी दीमापुर (नागालैंड) के रूप में हुई है। घटना की जानकारी परिजनों को दी गई। पुलिस ने दोनों युवकों के शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिए है। मृतकों के परिजनों में कोहराम मच गया है। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!