होली पर हादसाः 19 वर्षीय युवक अलकनंदा नदी में डूबा, दोस्तों में मच गई चीख-पुकार

Edited By Vandana Khosla, Updated: 05 Mar, 2026 09:00 AM

accident on holi 19 year old youth drowns in alaknanda

पौड़ीः उत्तराखंड में पौड़ी जिले के श्रीनगर में बुधवार को एक युवक अलकनंदा नदी में डूब गया। युवक की तलाश के लिए अभियान शुरू किया गया है। राज्य आपदा प्रतिवादन बल (एसडीआरएफ) ने यह जानकारी दी।

पौड़ीः उत्तराखंड में पौड़ी जिले के श्रीनगर में बुधवार को एक युवक अलकनंदा नदी में डूब गया। युवक की तलाश के लिए अभियान शुरू किया गया है। राज्य आपदा प्रतिवादन बल (एसडीआरएफ) ने यह जानकारी दी।

श्रीनगर में एसडीआरएफ के प्रभारी मनोहर कन्याल ने बताया कि शाम को हुई घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची एसडीआरएफ और पुलिस की टीम ने युवक की खोज के लिए तलाशी अभियान चलाया लेकिन अभी तक कोई सफलता नहीं मिली है। उन्होंने बताया कि युवक अपने साथियों के साथ कमलेश्वर घाट के पास अलकनंदा नदी में नहाने गया था। अधिकारी के मुताबिक, साथियों ने जानकारी दी है कि युवक नशे में था और नदी को पार करने की कोशिश में वह गहरे पानी में चला गया और लापता हो गया।

बताया कि युवक का नाम दीपक कुमार (19) है जो बिहार के दरभंगा जिले का रहने वाला है। उन्होंने बताया कि दीपक के साथ घटनास्थल पर मौजूद लोग दैनिक मजदूरी का काम करते हैं और संभवत: दीपक भी यहां काम के लिए आया हुआ था लेकिन अभी इस बारे में स्पष्ट जानकारी नहीं मिल पाई है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!