देहरादून में भीषण हादसाः व्यक्ति की दर्दनाक मौत, कार ने कई वाहनों को टक्कर मारी... और फिर घर में जा घुसी

Edited By Vandana Khosla, Updated: 20 Mar, 2026 10:06 AM

horrific accident in dehradun man dies tragically car hits several vehicles

देहरादूनः राजधानी देहरादून के डालनवाला क्षेत्र में एक तेज रफ्तार कार एक के बाद एक कई वाहनों को टक्कर मारते हुए एक मकान का गेट तोड़ते हुए अंदर जा घुसी। जिससे एक व्यक्ति की मौत हो गई तथा दो अन्य घायल हो गए। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने...

देहरादूनः राजधानी देहरादून के डालनवाला क्षेत्र में एक तेज रफ्तार कार एक के बाद एक कई वाहनों को टक्कर मारते हुए एक मकान का गेट तोड़ते हुए अंदर जा घुसी। जिससे एक व्यक्ति की मौत हो गई तथा दो अन्य घायल हो गए। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने यहां बताया कि यह घटना बृहस्पतिवार देर शाम करीब आठ बजे हुई। जिसके बाद कार चालक को गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी की पहचान इंदर रोड निवासी गुनीत सिंह (43) के रूप में की गई है।

जानकारी के अनुसार, आरोपी कार चालक ने तेजी और लापरवाही से गाड़ी चलाते हुए डीएल कट के पास पहले एक कार को टक्कर मारी और उसके बाद एक स्कूटी और मोटरसाइकिल को भी टक्कर मारी। जिसमें दोनों वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। पुलिस ने बताया कि कार की टक्कर से स्कूटी सवार राहुल तथा मोटरसाइकिल सवार ओल्ड सर्वे रोड निवासी रोहित फिलिप्स (48) और उनका बेटा अनुज फिलिप्स (22) गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने बताया कि घायलों को तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उपचार के दौरान रोहित की मौत हो गयी।

पुलिस के मुताबिक, तीन वाहनों को टक्कर मारने के बाद भी कार की रफ्तार कम नहीं हुई और उसने सड़क किनारे खड़ी दो अन्य गाड़ियों- एक मोटरसाइकिल तथा एक स्कूटी को भी टक्कर मारकर क्षतिग्रस्त कर दिया । उसने बताया कि इसके बाद वह ओल्ड सर्वे रोड पर स्थित मकान 'छाबड़ा निवास' के गेट को तोड़ते हुए उसके अंदर जा घुसी और परिसर में खड़ी एक स्कूटी व एक कार को टक्कर मारी, जिससे वे वाहन भी क्षतिग्रस्त हो गए। पुलिस ने बताया कि कार को कब्जे में ले लिया गया है, चालक से पूछताछ की जा रही है।  

 

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!