देहरादून में भीषण हादसाः 19 वर्षीय लड़की को कार ने मारी टक्कर, ICU में अभी तक कोमा में'

Edited By Vandana Khosla, Updated: 29 Oct, 2025 01:15 PM

horrific accident in dehradun 19 year old girl hit by car

देहरादूनः राजधानी देहरादून में भीषण हादसा हुआ है। जहां एक तेज रफ्तार कार ने 19 वर्षीय लड़की को टक्कर मार दी। हादसे में लड़की गंभीर रूप से घायल है। सूत्रों से पता चला है कि युवती आईसीयू में अभी तक कोमा में है। बताया कि वह देहरादून की उत्तरांचल...

देहरादूनः राजधानी देहरादून में भीषण हादसा हुआ है। जहां एक तेज रफ्तार कार ने 19 वर्षीय लड़की को टक्कर मार दी। हादसे में लड़की गंभीर रूप से घायल है। सूत्रों से पता चला है कि युवती आईसीयू में अभी तक कोमा में है। बताया कि वह देहरादून की उत्तरांचल यूनिवर्सिटी से एलएलबी की पढ़ाई कर रही थी।

मिली जानकारी के अनुसार यह घटना देहरादून में स्थित सरोवर होटल के पास हुई है। जहां एक तेज रफ्तार कार ने लड़की को पीछे से टक्कर मार दी। घटना 23 अक्टूबर की बताई गई है। जब लड़की दिल्ली से देहरादून लौटी थी। इस दौरान बस से नीचे उतरकर पैदल जा रही थी। तभी हादसे का शिकार हो गई। जबकि कार चालक मौके पर फरार हो गया।

हादसे में 19 वर्षीय प्रज्ञा सिंह गंभीर रूप से घायल है। आनन-फानन में उसे अस्पताल पहुंचाया गया। जहां उसकी गंभीर हालत को देखते हुए आईसीयू में भर्ती किया गया है। बताया गया कि लड़की अभी तक कोमा में है। जो जिंदगी और मौत के बीच जूझ रही है। वहीं,  प्रज्ञा सिंह की मां आईसीयू के बाहर उसकी जिंदगी की आस में बैठी है।

बताया गया कि प्रज्ञा सिंह देहरादून की उत्तरांचल यूनिवर्सिटी से एलएलबी की पढ़ाई कर रही थी। उसके पिता जी नहीं है। अकेली मां ही घर में तीन बच्चों की जिम्मेदारी निभा रही है। इस घटना के बाद पूरे परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट गया है। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!