Edited By Vandana Khosla, Updated: 26 Mar, 2026 04:59 PM

चमोलीः उत्तराखंड के चमोली में भयानक हादसा हुआ है। जहां पहाड़ी से गिरे एक बोल्डर की चपेट में आने से महिला कर्मचारी की मौत हुई है। बताया गया कि महिला जंगल में घास लेने गई थी। तभी यह दर्दनाक हादसा हुआ है। इस घटना के बाद पूरे गांव में शोक की लहर है।

मिली जानकारी के अनुसार यह घटना गैरबारम गांव में हुई है। जहां निवासी कमला देवी (52) पत्नी कुंदन सिंह पर ऊपर पहाड़ी से पत्थर गिरा। घटना में वह गंभीर रूप से घायल हो गई। आनन-फानन में उसे 108 एंबुलेंस की मदद से सीएचसी थराली पहुंचाया गया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
सीएमओ चमोली अभिषेक गुप्ता ने बताया कि पहाड़ी से बोल्डर गिरने की वजह से महिला की मौत हुई है। मृतका कमला देवी जूनियर हाईस्कूल में भोजन माता थी। कमला देवी की अचानक मौते से पूरे गांव में शोक की लहर है।