उत्तराखंड में 24 घंटे भारी ! इन जिलों में बारिश-बर्फबारी की आशंका, मौसम विभाग ने की ताजा भविष्यवाणी

Edited By Vandana Khosla, Updated: 24 Feb, 2026 09:38 AM

heavy rain and snow expected in uttarakhand for the next 24 hours

देहरादूनः उत्तराखंड में मंगलवार को एक बार फिर मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है। इन जिलों में बारिश-बर्फबारी की आशंका जताई गई है। लेकिन, कल से मौसम पूरी तरह शुष्क रहने का अनुमान है। 25 और 26 फरवरी तक मौसम का कोई अलर्ट नहीं है। राज्य में ठंडी हवाए...

देहरादूनः उत्तराखंड में मंगलवार को एक बार फिर मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है। इन जिलों में बारिश-बर्फबारी की आशंका जताई गई है। लेकिन, कल से मौसम पूरी तरह शुष्क रहने का अनुमान है। 25 और 26 फरवरी तक मौसम का कोई अलर्ट नहीं है। राज्य में ठंडी हवाए चलेगी। ऐसे में लोगों को सर्दी का एहसास होगा।

मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार मंगलवार को राज्य के इन तीन जिलों में मौसम की चेतावनी जारी की गई है। इस दौरान उत्तरकाशी, पिथौरागढ़ और चमोली जिलों में 3000 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हल्की बारिश-बर्फबारी की संभावना जताई गई है। जबकि अन्य शेष जनपदों में मौसम लगभग शुष्क रहने का अनुमान है। इन जनपदों में बारिश-बर्फबारी का कोई अलर्ट नहीं है। दोपहर के समय मैदानी इलाकों में चटख धूप खिलने से लोगों को गर्मी का एहसास होगा।

वहीं, 25 और 26 फरवरी को प्रदेशभर में मौसम शुष्क रहने का अनुमान है। जबकि 27 और 28 मार्च को पहाड़ों में हल्की से मध्यम बारिश-बर्फबारी देखने को मिल सकती है। पहाड़ों में बर्फबारी का सीधा असर मैदानी क्षेत्रों में दिखाई देगा। सुबह और शाम के वक्त सर्द हवाएं चलने से ठंड बढ़ेगी।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!