चारधाम यात्रा के लिए ग्रीन कार्ड व्यवस्था का शुभारंभ, प्रदीप बत्रा बोले- राज्य में तैयारियां जोरों पर हैं

Edited By Vandana Khosla, Updated: 31 Mar, 2026 10:54 AM

green card launched for chardham yatra

हरिद्वारः उत्तराखंड के परिवहन मंत्री प्रदीप बत्रा ने चार धाम यात्रा 2026 को सुचारू और सुरक्षित बनाने के लिए ग्रीन कार्ड व्यवस्था का विधिवत शुभारंभ किया। बत्रा ने रोशनाबाद स्थित आरटीओ कार्यालय में पूजन-अर्चना के साथ इस योजना की शुरुआत की। परिवहन...

हरिद्वारः उत्तराखंड के परिवहन मंत्री प्रदीप बत्रा ने चार धाम यात्रा 2026 को सुचारू और सुरक्षित बनाने के लिए ग्रीन कार्ड व्यवस्था का विधिवत शुभारंभ किया। बत्रा ने रोशनाबाद स्थित आरटीओ कार्यालय में पूजन-अर्चना के साथ इस योजना की शुरुआत की। परिवहन मंत्री ने बताया कि आगामी 19 अप्रैल से शुरू हो रही चार धाम यात्रा के मद्देनज़र प्रदेश में तैयारियां जोरों पर हैं।

यात्रा के दौरान संचालित होने वाले सभी व्यावसायिक यात्री वाहनों के लिए ग्रीन कार्ड अनिवार्य किया गया है, जिससे यात्रियों की सुरक्षा और सुविधाओं को सुनिश्चित किया जा सके। उन्होंने बताया कि ग्रीन कार्ड बनाने की सुविधा प्रदेश के सभी आरटीओ कार्यालयों में उपलब्ध रहेगी। इसके साथ ही उत्तराखंड-उत्तर प्रदेश सीमा पर स्थित नारसन बॉडर्र पर भी विशेष केंद्र स्थापित किए गए हैं, ताकि बाहर से आने वाले वाहन संचालकों को किसी प्रकार की असुविधा न हो।

बत्रा ने कहा कि सरकार का मुख्य उद्देश्य चार धाम यात्रा में आने वाले श्रद्धालुओं को सुरक्षित, सुगम और व्यवस्थित यात्रा अनुभव प्रदान करना है। ग्रीन कार्ड व्यवस्था से वाहनों की निगरानी और संचालन बेहतर ढंग से किया जा सकेगा, जिससे यात्रा के दौरान किसी भी तरह की परेशानी को कम किया जा सकेगा। मंत्री ने कहा ने कहा कि यात्रियों की सुविधा और सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है। ग्रीन कार्ड व्यवस्था से व्यावसायिक वाहनों का संचालन अधिक व्यवस्थित होगा और यात्रा अनुभव बेहतर बनेगा।



 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!