सरकारी स्कूल का प्रिंसिपल गिरफ्तार ! परीक्षा में छात्रा का फर्जी प्रवेश पत्र बनाने का आरोप, जानें पूरा मामला

Edited By Vandana Khosla, Updated: 27 Feb, 2026 04:35 PM

government school principal arrested

हरिद्वारः उत्तराखंड में हरिद्वार के रानीपुर क्षेत्र में शुक्रवार को हाईस्कूल बोर्ड परीक्षा के दौरान बड़े फर्जीवाड़े का खुलासा हुआ। राजकीय इंटर कॉलेज सलेमपुर में 24 फरवरी को हुई परीक्षा के दौरान एक छात्रा द्वारा अपनी ही नाबालिग बहन के स्थान पर परीक्षा...

हरिद्वारः उत्तराखंड में हरिद्वार के रानीपुर क्षेत्र में शुक्रवार को हाईस्कूल बोर्ड परीक्षा के दौरान बड़े फर्जीवाड़े का खुलासा हुआ। राजकीय इंटर कॉलेज सलेमपुर में 24 फरवरी को हुई परीक्षा के दौरान एक छात्रा द्वारा अपनी ही नाबालिग बहन के स्थान पर परीक्षा देने का मामला सामने आया। मामले के खुलासे के बाद पुलिस ने कार्रवाई तेज करते हुए कथित मास्टरमाइंड प्रिंसिपल को धर दबोचा है ।

विद्यालय के प्रधानाचार्य की शिकायत पर दर्ज मुकदमे में पहले ही तीन 'मुन्ना भाई' और चार 'मुन्नी बहनों' को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से फर्जी प्रवेश पत्र बरामद किए जा चुके हैं। जांच को आगे बढ़ाते हुए पुलिस ने आरोपी चंगेज अंसारी निवासी ज्वालापुर को गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपी ने खुद को अल्मोडिया इस्लामिक हाई स्कूल का प्रिंसिपल बताया। साथ ही वह 'द सक्सेस पाइंट' नाम से व्हाट्सएप एवं सोशल मीडिया पर ऑनलाइन कोचिंग ग्रुप चलाता था, जिसमें 40-50 छात्र जुड़े हुए थे। पुलिस के मुताबिक आरोपी ने ट्यूशन के नाम पर पैसे लेकर छात्रा प्राची का फर्जी प्रवेश पत्र तैयार कराया।

यह प्रवेश पत्र सावित्री शिक्षा सदन के नाम से बनवाया गया और नाबालिग बहन की जगह प्राची को परीक्षा कक्ष में बैठा दिया गया। प्रभारी निरीक्षक आशुतोष सिंह राणा के नेतृत्व में पुलिस टीम ने साजिश की परतें खोलते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश कर दिया है। साथ ही संबंधित शिक्षण संस्थान की भूमिका की भी गहन जांच की जा रही है। पुलिस ने बताया कि बोर्ड परीक्षाओं की पवित्रता से खिलवाड़ करने वालों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा।

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!