पेरिस ओलम्पिक में भाग लेने वाले राज्य के खिलाड़ियों को धामी ने दिए पचास लाख के चेक

Edited By Nitika, Updated: 30 Aug, 2024 04:35 PM

dhami gave checks worth rs 50 lakh to the players

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को देहरादून स्थित बहुउद्देशीय क्रीड़ा भवन में राष्ट्रीय खेल दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में पेरिस ओलंपिक 2024 में प्रतिभाग करने वाले राज्य के चार खिलाड़ियों, क्रमश: लक्ष्य सेन, परमजीत सिंह, सूरज पंवार...

 

देहरादूनः उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को देहरादून स्थित बहुउद्देशीय क्रीड़ा भवन में राष्ट्रीय खेल दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में पेरिस ओलंपिक 2024 में प्रतिभाग करने वाले राज्य के चार खिलाड़ियों, क्रमश: लक्ष्य सेन, परमजीत सिंह, सूरज पंवार और अंकिता ध्यानी को 50-50 लाख रुपए की धनराशि के चेक प्रदान किए। पुष्कर सिंह धामी ने इससे पहले सभी को खेल दिवस की शुभकामना दी तथा हॉकी के जादूगर के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने इस अवसर उत्तराखंड में आयोजित होने वाले 38वें राष्ट्रीय खेल की वेबसाइट का लोकार्पण भी किया।

इसके अलावा, कार्यक्रम में राज्य के खिलाड़ियों को एक ही स्थान पर अपना पंजीकरण करने एवं उपलब्धियां दर्ज करने के उद्देश्य से यूकेएसआरएस पोर्टल भी लॉन्च किया गया। उन्होंने उदीयमान खिलाड़ी उन्नयन योजना के कुल 3900 खिलाड़ियों (1950 बालक एवं 1950 बालिकाएं) को डीबीटी के माध्यम से कुल 58 लाख, 50 हज़ार रुपए की छात्रवृत्ति वितरित की। इसके साथ, मुख्यमंत्री ने 269 राष्ट्रीय, 58 अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों एवं 65 प्रशिक्षकों, इस प्रकार कुल 392 लोगों को डीबीटी के माध्यम से सात करोड़ चार लाख की पुरस्कार धनराशि का भी वितरण किया।

PunjabKesari

मुख्यमंत्री ने इस दौरान घोषणा की कि महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज, देहरादून के छात्रों हेतु खेल गतिविधियों से जुड़ी स्नातक कक्षाओं को भी प्रारंभ किया जाएगा, जिसे निर्माणाधीन खेल विश्वविद्यालय के साथ जोड़ा जायेगा। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री प्रोत्साहन योजना के अंतर्गत चयनित 2600 खिलाड़ियों में से 10 प्रतिशत खिलाड़ियों को उनके प्रदर्शन के आधार पर चयनित कर विशेष प्रशिक्षण दिए जाने की व्यवस्था की जाएगी। भारत सरकार के खेल मंत्रालय द्वारा संचालित टारगेट ओलम्पिक पोडियम योजना की भांति राज्य सरकार द्वारा भी टारगेट इंटरनेशनल पोडियम योजना संचालित की जाएगी, जिससे राज्य के खिलाड़ियों को अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर पदक अर्जित करने में सहायता प्राप्त होगी।

धामी ने कहा कि मेजर ध्यानचंद का खेल के क्षेत्र में दिया गया योगदान प्रेरणादायी है। पेरिस ओलंपिक में मेडल जीतने वाले खिलाड़ियों एवं पैरा ओलंपिक में प्रतिभाग करने जा रहे सभी खिलाड़ियों को भी शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि राज्य के जिन खिलाड़ियों ने पेरिस ओलंपिक तक का सफर तय किया है, यह अभी इन खिलाड़ियों की शुरुआत है। उन्होंने कहा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश भर में खेल एवं खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने हेतु हर स्तर पर अभिनव प्रयास किए जा रहे हैं। देश के हर खिलाड़ी को प्रोत्साहित करने के लिए प्रधानमंत्री निरंतर उनसे संवाद करते हैं। प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश में खेल के लिए मजबूत आधार तैयार किया गया है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार प्रदेश को खेल के क्षेत्र में आगे बढ़ाने के लिए लगातार कार्य कर रही है। खेल एवं खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से नई खेल नीति लागू की गई है। राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतने वाले खिलाड़ियों को आउट ऑफ टर्न सरकारी नौकरियों में प्रमोशन देने की शुरुआत की गई है। इसके तहत 31 खिलाड़ियों को सरकारी विभागों में नियुक्ति प्रदान की है। राज्य सरकार द्वारा प्रदेश में खेल विश्वविद्यालय बनाने के लिए विधेयक भी पास कर दिया गया है। राज्य में खेल विश्वविद्यालय बनने से हमारे खिलाड़ियों को विश्व स्तरीय प्रशिक्षण, सुविधायें एवं अवसर प्राप्त होंगे।

PunjabKesari

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार ने मुख्यमंत्री खेल विकास निधि की स्थापना की है, जिसमें पूर्व निर्धारित धनराशि में 100 प्रतिशत की वृद्धि की गई है। खिलाड़ियों को आगे बढ़ाने के लिए निरंतर छात्रवृत्ति प्रदान की जा रही है। राष्ट्रीय स्तर पर प्रतिभाग करने वाले खिलाड़ियों के लिए खेल किट खरीदने हेतु दी जाने वाली धनराशि को तीन हजार से बढ़ाकर पांच हजार किया गया है। राज्य में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को भी प्रोत्साहन राशि दी जा रही है। राज्य में उत्तराखंड खेल रत्न पुरस्कार एवं हिमालय खेल रत्न पुरस्कार भी प्रदान किया जा रहा है। राज्य सरकार ने खेल कोटे को फिर से लागू कर दिया है। खिलाड़ियों के प्रोत्साहन के साथ खेल अवस्थापनाओं को भी मजबूत किया जा रहा है। धामी ने कहा कि राज्य में मौजूद विभिन्न खेल मैदानों को राष्ट्रीय स्तर के मैदानों के रूप में विकसित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि राज्य के लिए हर्ष का विषय है कि प्रदेश को 38वें राष्ट्रीय खेलों की मेजबानी करने का अवसर प्राप्त हो रहा है। राष्ट्रीय खेलों की मेजबानी करना राज्य के लिए बड़ा अवसर है।

खेल मंत्री रेखा आर्य ने कहा कि खिलाड़ी की उपलब्धि आसान नहीं है। खिलाड़ी असंभव कार्य को संभव करके दिखाता है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के नेतृत्व में राज्य सरकार द्वारा खेल के क्षेत्र में ऐतिहासिक योजनाओं का संचालन किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि राज्य में खिलाड़ियों के लिए चार प्रतिशत आरक्षण की व्यवस्था की गई है। सरकार द्वारा स्पोर्ट्स डेवलपमेंट फंड की व्यवस्था की जा रही है। जल्द ही खेल सामग्री का वितरण भी किया जाएगा। 38वें राष्ट्रीय खेल की मेजबानी उत्तराखंड राज्य को मिली है, जिसके लिए सारी तैयारियां लगभग पूर्ण हो चुकी हैं।

Related Story

Trending Topics

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!