रुद्रप्रयाग पहुंचे उत्तराखंड के CM धामी, BJP के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने किया जोरदार स्वागत

Edited By Vandana Khosla, Updated: 16 Nov, 2024 11:59 AM

uttarakhand cm dhami reached rudraprayag

रुद्रप्रयागः उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी रुद्रप्रयाग में पहुंच चुके है। वहीं, इस मौके पर भाजपा के सम्मानित पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने सीएम धामी का भव्य स्वागत किया। इस के पश्चात सीएम धामी ने श्री त्रियुगीनारायण मंदिर में...

रुद्रप्रयागः उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी रुद्रप्रयाग में पहुंच चुके है। वहीं, इस मौके पर भाजपा के सम्मानित पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने सीएम धामी का भव्य स्वागत किया। इस के पश्चात सीएम धामी ने श्री त्रियुगीनारायण मंदिर में देवाधिदेव महादेव, माता पार्वती और भगवान विष्णु की पूजा-अर्चना कर समस्त प्रदेशवासियों के सुख-समृद्धि व मंगल की कामना की। 

PunjabKesari

मुख्यमंत्री सीएम धामी अपने निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार आज यानी शनिवार को भगवान भोलेनाथ की पावन भूमि जनपद रुद्रप्रयाग में आयोजित होने वाली विभिन्न जनसभाओं को संबोधित करेंगे। सीएम ने कहा कि केदारनाथ विधानसभा में देवतुल्य जनता द्वारा भाजपा को असीम स्नेह और समर्थन मिल रहा है। वहीं, आगे धामी ने कहा कि "जनता जनार्दन की विकासवादी विचारधारा निश्चित तौर पर केदारनाथ उपचुनाव में भाजपा को प्रचंड मतों से विजयी बनाने जा रही है।"

PunjabKesari

बता दें कि सीएम धामी ने लाखों श्रद्धालुओं की आस्था के केंद्र श्री त्रियुगीनारायण मंदिर रुद्रप्रयाग पहुंचने पर भाजपा के सम्मानित पदाधिकारियों एवं कर्मठ कार्यकर्ताओं द्वारा किए गए आत्मीय स्वागत हेतु सहृदय आभार व्यक्त किया है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!