"कांग्रेस के पास कोई मुद्दा नहीं, वह चुनावी लाभ के लिए झूठ का सहारा ले रही"- CM धामी

Edited By Ramanjot, Updated: 17 Nov, 2024 04:32 PM

congress has no issue it is resorting to lies for electoral gain cm dhami

धामी ने कांग्रेस द्वारा भाजपा पर ‘महिला विरोधी' होने के लगाए आरोप पर कहा कि नरेन्द्र मोदी सरकार ने ही महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण और भाजपा-नीत उत्तराखंड सरकार ने सरकारी नौकरियों में स्थानीय महिलाओं को 30 प्रतिशत आरक्षण दिया। उन्होंने उज्ज्वला जैसी...

देहरादून: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (Pushkar Singh Dhami) ने शनिवार को कहा कि कांग्रेस के पास कोई मुद्दा नहीं है, इसलिए एक बार फिर वह चुनावी लाभ के लिए झूठ का सहारा ले रही है। आपको उनके बहकावे में नहीं आना चाहिए। विपक्षी दल ने मेरे बारे में झूठ फैलाया कि मैं दिल्ली में एक मंदिर की नींव रखने के लिए यहां से एक पत्थर ले गया हूं।

मुख्यमंत्री ने शनिवार को रुद्रप्रयाग जिले के चोपता और चंद्रनगर में सभाओं को संबोधित किया। धामी ने कांग्रेस द्वारा भाजपा पर ‘महिला विरोधी' होने के लगाए आरोप पर कहा कि नरेन्द्र मोदी सरकार ने ही महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण और भाजपा-नीत उत्तराखंड सरकार ने सरकारी नौकरियों में स्थानीय महिलाओं को 30 प्रतिशत आरक्षण दिया। उन्होंने उज्ज्वला जैसी योजनाओं का भी जिक्र किया, जिससे ‘महिलाओं के जीवन में गुणात्मक बदलाव' आया। 

"कांग्रेस का झूठ आपको बांटने की साजिश का हिस्सा"
धामी ने कहा, “कांग्रेस का झूठ आपको बांटने की साजिश का हिस्सा है। उसकी साजिशों का शिकार मत बनिए।” धामी ने कहा कि कांग्रेस नेतृत्व निमंत्रण के बावजूद अयोध्या में राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा समारोह में शामिल नहीं हुआ क्योंकि पार्टी को एक विशेष समुदाय के वोट खोने का डर था। बता दें कि केदारनाथ विधानसभा सीट पर उपचुनाव के लिए मतदान 20 नवंबर को होगा। 

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!