मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बद्रीनाथ धाम में की विशेष पूजा-अर्चना, तीर्थयात्रियों से लिया फीडबैक

Edited By Vandana Khosla, Updated: 13 Nov, 2024 01:56 PM

chief minister pushkar singh dhami performed special worship

चमोलीः उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज यानी बुधवार को प्रातः 10 बजे बद्रीनाथ धाम में पहुंचे। इस दौरान मुख्यमंत्री ने भगवान बद्री विशाल की विशेष पूजा अर्चना की। इसी के साथ ही सीएम धामी ने देश और प्रदेश के सुख एवं समृद्धि की कामना की।...

चमोलीः उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज यानी बुधवार को प्रातः 10 बजे बद्रीनाथ धाम में पहुंचे। इस दौरान मुख्यमंत्री ने भगवान बद्री विशाल की विशेष पूजा अर्चना की। इसी के साथ ही सीएम धामी ने देश और प्रदेश के सुख एवं समृद्धि की कामना की। उन्होंने कहा कि यात्रा अब अंतिम चरणों में है। इसी बीच बड़ी संख्या में श्रद्धालु बाबा बद्री विशाल के दर्शन करने आ रहे है। बता दें कि इस साल अब तक 13 लाख 85 हजार यात्रियों ने बद्री विशाल के दर्शन किए हैं।

PunjabKesari

यात्रा को बेहतर बनाने के लिए प्रयास कर रही राज्य सरकार
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि पिछले दो तीन सालों से श्रद्धालुओं की संख्या लगातार बढ़ रही है। साथ ही आने वाले समय में यात्रियों की संख्या में रिकार्ड में वृद्धि होगी।  उन्होंने कहा कि देश के प्रधानमंत्री की प्रेरणा से यहां पर मास्टर प्लान का काम तेजी से पूरा हो रहा है। वहीं, भविष्य में यहां का भव्य स्वरूप निकल कर सामने आएगा। सीएम ने कहा कि प्रत्येक वर्ष यात्रा को बेहतर बनाने के लिए राज्य सरकार लगातार प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि यात्रा प्राधिकरण बनाया जा रहा है। फिर सभी धामों की यात्रा  व्यवस्थाओं के हिसाब से सिस्टम विकसित किया जाएगा और संख्या सुनिश्चित की जाएगी।

PunjabKesari

सीएम धामी ने यात्रा व्यवस्थाओं का लिया फीडबैक 
वहीं,इस मौके पर सीएम ने तीर्थ पुरोहितों, व्यापार मंडल, होटल एसोसिएशन के पदाधिकारी से बीकेटीसी कार्यालय में मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं और उनके निदान का आश्वासन दिया। इसमें तीर्थ पुरोहितों, व्यापार मंडल, होटल एसोसिएशन ने यात्रा को लेकर संतोष व्यक्त किया। सीएम धामी ने यात्रियों से बातचीत की और यात्रा व्यवस्थाओं का फीडबैक लिया। इस दौरान बीकेटीसी के उपाध्यक्ष किशोर पंवार, सीईओ विजय प्रसाद थपलियाल,एसडीएम ज्योतिर्मठ चंदरशेखर वशिष्ठ, एसडीएम चमोली राजकुमार पाण्डेय सहित अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!