गोलियों की गूंज से दहला देहरादून ! विक्रम शर्मा की गोली मारकर हत्या, जिम से बाहर आ रहे थे

Edited By Vandana Khosla, Updated: 13 Feb, 2026 01:50 PM

dehradun was rocked by gunfire vikram sharma was

देहरादूनः राजधानी देहरादून शहर में सिल्वर सिटी सिनेमा के पास एक व्यवसायी की अज्ञात हमलावरों ने कथित तौर पर गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने यह जानकारी शुक्रवार को दी। शहर में पिछले 48 घंटे में हत्या की यह दूसरी तथा 11 दिनों में तीसरी वारदात है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार आज पूर्वाह्न करीब 10:30 देहरादून के राजपुर रोड स्थित सिल्वर सिटी मॉल में घुसकर एक युवक को गोली मार दी गई। जिसकी मौके पर ही मौत हो गई। युवक का शव मॉल की सीढ़ियों पर पड़ा हुआ मिला। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है। घटना के बाद क्षेत्र में दहशत का वातावरण है। मृतक विक्रम शर्मा काशीपुर में स्टोन क्रेशर चलाते थे और देहरादून की रेस कोर्स निवासी थे।  

आज सुबह जिम करने के बाद सिल्वर सिटी मॉल से बाहर आ रहे थे तभी हमलावरों ने उन्हें गोली मार दी। इस घटना की सूचना मिलते ही देहरादून के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय सिंह, पुलिस उप महानिरीक्षक (डीआईजी) गढ़वाल राजीव स्वरूप समेत आला अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे हैं। पुलिस हत्याकांड के सभी पहलुओं पर फिलहाल जांच कर रही है। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!