देहरादून में किशोरी से दुष्कर्म, 72 घंटों तक जबरन शारीरिक संबंध बनाए थे; कोर्ट ने 20 साल की सजा सुनाई

Edited By Vandana Khosla, Updated: 26 Mar, 2026 10:44 AM

dehradun teenager raped forced to have

देहरादूनः उत्तराखंड के देहरादून में किशोरी के साथ दुष्कर्म किया गया था। नाबालिग का अपहरण कर तीन दिनों तक जबरन शारीरिक संबंध बनाए थे। मामले में आरोपी को कोर्ट ने 20 साल की सजा सुनाई है। साथ ही 58 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया गया है।

देहरादूनः उत्तराखंड के देहरादून में किशोरी के साथ दुष्कर्म किया गया था। नाबालिग का अपहरण कर तीन दिनों तक जबरन शारीरिक संबंध बनाए थे। मामले में आरोपी को कोर्ट ने 20 साल की सजा सुनाई है। साथ ही 58 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया गया है।

दरअसल, यह घटना देहरादून के विकासनगर क्षेत्र में हुई थी। जहां एक नाबालिग अचानक लापता हो गई। किशोरी के जीजा ने पुलिस में गुमशुदगी दर्ज कराई। बताया गया कि उसकी पत्नी की 16 वर्षीय बहन अचानक कहीं चली गई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर तलाश शुरू कर दी। पुलिस ने किशोरी को देहरादून में एक संजय नामक युवक के पास से बरामद किया। जोकि सहारनपुर का रहने वाला है।

आरोप है कि वर्ष 2022 में संजय की पहचान किशोरी से सोशल मीडिया के माध्यम से हुई थी। शादी का झांसा देकर हिमाचल प्रदेश के पाउंटा साहिब में किशोरी के साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद पीड़िता अपनी बहन के पास देहरादून आ गई थी। तभी आरोपी यहां भी उसके पीछे-पीछे पहुंच गया।  

23 फरवरी 2023 को संजय ने उसे धरमावाला में बुलाया था। जबरदस्ती एक महिला के घर ले गया। यहां तीन दिनों तक उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। मामले में आरोपी संजय को स्पेशल फास्ट ट्रैक जज रजनी शुक्ला ने 20 साल कठोर कारावास की सजा सुनाई है। 58 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया गया है। इसके अलावा पीड़िता को तीन लाख रुपये सरकार से दिलाए जाने के आदेश भी अदालत ने दिए हैं।

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!