Edited By Vandana Khosla, Updated: 28 Mar, 2026 11:22 AM

देहरादूनः उत्तराखंड में स्थित एक होटल में अवैध धंधा चल रहा था। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने अचानक छापा मारा। होटल के अंदर का नजारा देखकर पुलिस के होश उड़ गए। यहां अवैध कैसीनो और शराब पार्टी चल रही थी। मौके पर 10 युवतियों समेत 40 लोगों को गिरफ्तार...
देहरादूनः उत्तराखंड में स्थित एक होटल में अवैध धंधा चल रहा था। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने अचानक छापा मारा। होटल के अंदर का नजारा देखकर पुलिस के होश उड़ गए। यहां अवैध कैसीनो और शराब पार्टी चल रही थी। मौके पर 10 युवतियों समेत 40 लोगों को गिरफ्तार किया गया है।
मिली जानकारी के अनुसार ऋषिकेश के आईडीपीएल क्षेत्र स्थित एक होटल में अवैध कैसीनो चल रहा था। पुलिस ने छापेमारी कर अवैध कैसीनो और शराब का भंडाफोड़ किया है। मौके पर अफरा-तफरी मच गई। छापेमारी के दौरान पुलिस को भारी मात्रा में शराब, जुए से संबंधित सामग्री और करीब 60 हजार रुपये नकद जब्त किए गए हैं। पुलिस कार्रवाई में होटल में 10 युवतियों समेत 40 लोगों को गिरफ्तार किया गया है।
कोतवाल केसी भट्ट ने बताया कि होटल में युवतियों को बार डांसर के रूप में प्रदर्शन करने के लिए बुलाया गया था। साथ ही मेहमानों को खाना और शराब परोसने का काम कराया जा रहा था। उन्हें दिल्ली से बुलाया गया था। पुलिस टीम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए पूरे नेटवर्क का भंडाफोड़ कर दिया। पुलिस सभी आरोपियों से गहन पूछताछ कर रही है।