देहरादून: पति ही निकला पत्नी का कातिल... हत्या के बाद शव कट्टे में भरकर फेंका था, प्रेमनगर में ब्लाइंड मर्डर का पर्दाफाश किया

Edited By Vandana Khosla, Updated: 19 Mar, 2026 04:39 PM

dehradun husband turns out to be wife s murderer  body stuffed in a sack and

देहरादून: राजधानी देहरादून के प्रेमनगर में ब्लाइंड मर्डर का पुलिस ने पर्दाफाश किया है। पति ही पत्नी का कातिल निकला। पारिवारिक विवाद के बीच महिला की बेरहमी से हत्या की गई। इसके बाद शव को कट्टे में भरकर फेंका था।

देहरादून: राजधानी देहरादून के प्रेमनगर में ब्लाइंड मर्डर का पुलिस ने पर्दाफाश किया है। पति ही पत्नी का कातिल निकला। पारिवारिक विवाद के बीच महिला की बेरहमी से हत्या की गई। इसके बाद शव को कट्टे में भरकर फेंका था।

दरअसल, आज यानी 19 मार्च को पुलिस को सूचना मिली कि एक मजदूर की पत्नी अचानक लापता है। मामले में संदिग्ध रंजीत शर्मा को हिरासत में लिया गया।  पूछताछ में आरोपी पति ने अपना जुर्म कबूल कर लिया। बताया कि उसकी पहली पत्नी रूपा उसे छोड़कर चली गई थी। वह अपने दूसरे पति के साथ रह रही थी। इसके चलते रंजीत ने भी दूसरी शादी कर ली। इसी बीच रूपा अपने पहले दूसरे पति को छोड़कर वापिस लौट आई। रंजीत को अपनी दूसरी पत्नी छोड़ने का दबाव बनाने लगी। 05 मार्च को दोनों में विवाद इतना बढ़ गया कि पति ने पहली पत्नी का गला घोटकर हत्या कर दी।

मृतका की लाश को घर में तीन-चार दिन तक छुपा कर रखा। इसके बाद 8 मार्च को शव को एक कट्टे में डालकर शीतला माता मंदिर के पास जंगल में फेंक दिया। पुलिस ने आरोपी रंजीत शर्मा निवासी सुखासन, थाना सिमरी बख्तयारपुर, जिला सहरसा, बिहार वर्तमान निवासी भट्टोवाला, प्रेमनगर को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस टीम को ब्लाइंड मर्डर सुलझाने पर इनाम मिलेगा। गौरलतब हो कि 11 मार्च को एक अज्ञात महिला का शव कट्टे में मिला था, जिसकी पहचान करना पुलिस के लिए बड़ी चुनौती बनी हुई थी।

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!