Crime News: किसी बात को लेकर हुई अनबन को पति ने गोली मारकर की पत्नी की हत्या, मर्डर के बाद हुआ फरार

Edited By Harman, Updated: 01 Sep, 2024 11:44 AM

crime news husband shot and killed his wife due to some dispute

देवभूमि की शांत वादियों में अपराध की गति तीव्रता के साथ बढ़ रही है। इसी क्रम में ताजा मामला रुद्रप्रयाग से आया है, जहां दिनदहाड़े एक महिला को गोली मारकर उसे मौत के घाट उतार दिया गया। महिला को गोली मारने वाला आरोपी कोई और नहीं, बल्कि महिला का पति ही...

रुद्रप्रयाग: देवभूमि की शांत वादियों में अपराध की गति तीव्रता के साथ बढ़ रही है। इसी क्रम में ताजा मामला रुद्रप्रयाग से आया है, जहां दिनदहाड़े एक महिला को गोली मारकर उसे मौत के घाट उतार दिया गया। महिला को गोली मारने वाला आरोपी कोई और नहीं, बल्कि महिला का पति ही बताया जा रहा है। इस घटना के बाद से इलाके में दहशत का माहौल पैदा हो गया है।

जानकारी के अनुसार, घटना अमसारी गांव की है। मृतका की पहचान 28 वर्षीय पूजा के रूप में हुई है। घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार, मृतका को उसके 35 वर्षीय पति राजीव त्यागी ने गोली मार दी। वारदात को अंजाम दे पति मौके से फरार हो गया। बताया जा रहा कि शनिवार को महिला का पति पहुंचा। इस दौरान महिला ने नाश्ता भी बनाया। इसके बाद दोनों में किसी बात को लेकर विवाद हो गया। दोपहर करीब 12.30 महिला के पति ने उस पर फायरिंग कर दी। तब महिला किचन में थी। गोली महिला के सिर पर लगी । 

पुलिस सूत्रों की मानें तो दोनों की आपस में बन नहीं रही थी और उनका आपसी विवाद कोर्ट तक पहुंचा था। मृतक पूजा की एक 8 वर्ष की बेटी व एक 5 वर्ष का बेटा भी है, जो उसके पति के साथ दिल्ली में ही रहते हैं। वहीं गोली की आवाज सुनते ही घटनास्थल पर आसपास के लोग इकट्ठा हो गए। वहीं मामले की जानकारी पुलिस को दी गई। जानकारी मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला चिकित्सालय भेज दिया। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। वहीं कोतवाली रुद्रप्रयाग में मृतक महिला पूजा की मां ने हत्या का मुकदमा दर्ज करा दिया है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!