Edited By Vandana Khosla, Updated: 05 Mar, 2026 12:42 PM

उत्तराखंड डेस्कः इस समय एक दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है। जहां एक पति ने कुल्हाड़ी से गला काटकर पत्नी की हत्या कर दी। सूत्रों के मुताबिक अवैध संबंध के शक में पत्नी ने हत्या की वारदात को अंजाम दिया गया। इसके बाद खुद पुलिस को फोन किया और कहा कि घर...
उत्तराखंड डेस्कः इस समय एक दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है। जहां एक पति ने कुल्हाड़ी से गला काटकर पत्नी की हत्या कर दी। सूत्रों के मुताबिक अवैध संबंध के शक में पत्नी ने हत्या की वारदात को अंजाम दिया गया। इसके बाद खुद पुलिस को फोन किया और कहा कि घर में डेड बॉडी पड़ी है। आरोपी ने बेटे को भी मारने की कोशिश की। लेकिन, वह किसी तरह जान बचाकर भाग निकला। इस घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी का माहौल बना हुआ है।
मिली जानकारी के अनुसार यह घटना यूपी के गोरखपुर जिले में से सामने आई है। जहां स्थित खजनी थाना क्षेत्र के धाधूपार गांव निवासी अशोक निषाद ने अपनी पत्नी नीलम देवी की बेरहमी से हत्या की गई। दोनों की शादी वर्ष 2006 में हुई थी। परिवार में 17 साल का बेटा और 14 साल की बेटी है। आरोप है कि 3 मार्च देर रात को पति ने अवैध संबंध के शक में पत्नी पर कुल्हाड़ी से हमला किया। इसके बाद फावड़े से उसका गला काट दिया। जिससे महिला की मौके पर मौत हो गई। बताया गया कि दोनों पति-पत्नी के बीच अक्सर झगड़ा होता रहता था। लेकिन, इस बाद घरेलू विवाद खूनी संघर्ष बन गया।
घटना के वक्त दोनों बच्चे घर पर मौजूद थे। आरोप है कि बेटे सूरज को भी मारने की कोशिश की गई। लेकिन, वह किसी तरह जान बचाकर भाग निकला। बताया गया कि सूरज घर से भागकर अपने नाना के पास पहुंचा और उन्हें घटना की पूरी जानकारी दी। इधर, आरोपी अशोक निषाद ने खुद पुलिस को फोन किया और बताया कि उसने पत्नी को मार डाला है। घर में डेड बॉडी पड़ी है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। साथ ही हत्या में इस्तेमाल कुल्हाड़ी और फावड़ा भी बरामद किया है। इस घटना के बाद पूरे गांव में सनसनी फैल गई है।