जौलीग्रांट में बड़ी वारदात ! युवक के सिर पर हथौड़ा मारकर की हत्या, ये वजह आई सामने ; मची दहशत

Edited By Vandana Khosla, Updated: 02 Mar, 2026 11:39 AM

major incident in jolly grant young man killed with a hammer

देहरादूनः राजधानी देहरादून के जौलीग्रांट में से सनसनीखेज मामला सामने आया है। जहां एक युवक के सिर पर हथौड़ा मारकर हत्या की गई। आरोप है कि पैसों के लेनदेन को लेकर आरोपी ने बड़ी वारदात को अंजाम दिया है। इसके बाद शव को कंबल से डककर फरार हो गया। पुलिस ने...

देहरादूनः राजधानी देहरादून के जौलीग्रांट में से सनसनीखेज मामला सामने आया है। जहां एक युवक के सिर पर हथौड़ा मारकर हत्या की गई। आरोप है कि पैसों के लेनदेन को लेकर आरोपी ने बड़ी वारदात को अंजाम दिया है। इसके बाद शव को कंबल से डककर फरार हो गया। पुलिस ने मामले में आरोपी को गिरफ्तार किया है। बताया गया कि आरोपी और मृतक दोनों दोस्त थे और एक साथ काम करते थे।

मिली जानकारी के अनुसार यह घटना रानीपोखरी थाना क्षेत्र के अंतर्गत थानो के धारकोट क्षेत्र में हुई। जहां एक दोस्त ने दूसरे के सिर पर सिर पर हथौड़ा मारकर हत्या की। घटना में युवक की मौके पर मौत हो गई। इसके बाद आरोपी शव को कंबल से डककर फरार हो गया। यह घटना बृहस्पतिवार की बताई गई। इधर, पुलिस को सूचना मिली की नीम करौली मंदिर धारकोट के पास एक युवक मृत मिला है। मृत की पहचान बबलू पुत्र रिक्खी राम निवासी गांव जरही मोतीपुर बहराईच उत्तर प्रदेश के रुप में हुई। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।

इसके बाद शुक्रवार को मृतक के भाई प्रमोद कुमार ने रानीपोखरी थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई गई। परिजनों ने पप्पू साहनी पुत्र रामशरण निवासी वार्ड न0 7 बांक बैंक बेगसराय शहर बिहार के द्वारा उसके भाई की हत्या की आशंका जताई गई। पुलिस ने भूईया मंदिर थानो मार्ग से आरोपी को गिरफ्तार किया है। सीओ नीरज सेमवाल ने कहा कि आरोपी और मृतक दोनों श्रमिक थे और एक साथ काम करते थे। पैसों के लेनदेन को लेकर आरोपी पप्पू साहनी द्वारा बबलू के सिर में हथौड़ा मारकर हत्या की गई है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!