होली पर बड़ी वारदातः युवक के सिर पर सटाकर मारी गोली, हुई दर्दनाक मौत; परिवार में मचा कोहराम

Edited By Vandana Khosla, Updated: 04 Mar, 2026 01:26 PM

major incident on holi young man shot in the head

उत्तराखंड डेस्कः इस समय एक बड़ा ही सनसनीखेज मामला सामने आया है। जहां होली के अवसर पर युवक की बेरहमी से हत्या की गई। लड़के के सिर पर सटाकर गोली मारी गई। बताया गया कि युवक मंदिर से पूजा कर लौट रहा था। इसी बीच रास्ते में अज्ञात ने हत्या की वारदात को...

उत्तराखंड डेस्कः इस समय एक बड़ा ही सनसनीखेज मामला सामने आया है। जहां होली के अवसर पर युवक की बेरहमी से हत्या की गई। लड़के के सिर पर सटाकर गोली मारी गई। बताया गया कि युवक मंदिर से पूजा कर लौट रहा था। इसी बीच रास्ते में अज्ञात ने हत्या की वारदात को अंजाम दिया। युवक का शव खून से लथपथ मिला। आनन-फानन में गंभीर घायल को अस्पताल पहुंचाया गया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लिया। मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया है। होली की खुशीयां मातम में बदल गई है।

मिली जानकारी के अनुसार यह घटना उत्तर-प्रदेश के बुलंदशहर में हुई है। जहां सिकंदराबाद निवासी 40 वर्षीय अनिल की गोली मारकर हत्या की गई। बताया कि बुधवार सुबह अनिल सिकंदराबाद में स्थित चामुंडा देवी मंदिर में पूजा के लिए गया था। घर वापिस लौटते समय अज्ञात के द्वारा युवक के सिर पर सटाकर गोली मारी गई। परिजनों को सूचना मिली की युवक का शव रास्ते में खून से लथपथ पड़ा है। मौके पर पहुंचे परिजनों ने अनिल को अस्पताल पहुंचाया। जहां चिकितस्कों ने बताया कि सिर पर गोली लगने से अधिक खून बहा है। जिस वजह से शख्स की मौत हुई है।

इस घटना की सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने अस्पताल में मामले की जानकारी प्राप्त की। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। पुलिस ने परिजनों को अश्वासन दिया कि जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा। अनिल की हत्या करने वाले को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा। आरोपी को जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जाएगा। मृतक के परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात पर हत्या का मुकदमा दर्ज किया है। घटना की जांच की जा रही है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!