हैवानियत की हदें की पार! 13 वर्षीय नाबालिग का प्राइवेट पार्ट काटा, दर्द से चीख उठा मासूम; खून से सने थे कपड़े

Edited By Vandana Khosla, Updated: 27 Nov, 2025 10:49 AM

brutality crosses all limits a 13 year old s private parts

Uttarakhand desk: इस समय की बड़ी ही दर्दनाक घटना सामने आई है। जहां एक 13 साल के नाबालिग का चाकू से प्राइवेट पार्ट काट दिया गया। आरोप है कि शराब के नशे में आरोपी ने यह हरकत की है। घटना को अंजाम देकर मौके पर फरार हो गया। बच्चे की चीख-पुकार सुनकर लोग...

Uttarakhand desk: इस समय की बड़ी ही दर्दनाक घटना सामने आई है। जहां एक 13 साल के नाबालिग का चाकू से प्राइवेट पार्ट काट दिया गया। आरोप है कि शराब के नशे में आरोपी ने यह हरकत की है। घटना को अंजाम देकर मौके पर फरार हो गया। बच्चे की चीख-पुकार सुनकर लोग पहुंचे। घटना की जानकारी पर पुलिस ने गंभीर घायल लड़के को अस्पताल पहुंचाया गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश की जा रही है।

घर में घुसकर 12 साल के बच्चे का गुप्तांग काट भागा शराबी, कई के साथ मारपीट कर फरार

मिली जानकारी के अनुसार यह घटना यूपी के मेरठ में से सामने आई है। जहां परतापुर क्षेत्र में जीवनपुरी कालोनी में बुधवार को एक 13 साल के लड़के का चाकू से प्राइवेट पार्ट चाकू से काटा गया। दरअसल, शराब के नशे में युवक ने स्थानीय पार्षद के भतीजों के साथ मारपीट की। इस दौरान युवक ने एक बच्चे का  प्राइवेट पार्ट काटा है। मौके पर लड़का दर्द से चीख उठा। उसके कपड़े खून से लथपथ हो गए। मौके पर लोगों की भीड़ जुटने लगी। लोगों को देख आरोपी मौके पर भाग निकला। उसे पकड़ने का प्रयास किया गया। लेकिन वह हाथ नहीं लगा।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने गंभीर घायल मासूम को अस्पताल पहुंचाया। जहां उसका इलाज किया जा रहा है। परिजनों ने पुलिस को मामले में तहरीर सौंपी गई है। बताया कि एक युवक घर के बाहर नशे की हालत में गाली गलौज कर रहा था। विरोध करने पर उसने बच्चे का प्राइवेट पार्ट चाकू से काटा है। साथ ही कई युवकों के साथ मारपीट का आरोप है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया है। उसकी तलाश की जा रही है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!